Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या वजन कम करने के लिए आप भी दिनभर रहते हैं भूखे, अगर हाँ तो हो जायें सावधान

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि भूखे रहने से उनका वजन कम होता है. इसलिए वजन घटाने के लिए वे दिन में काफी कम और एक बार ही खाना खाते हैं। इससे वजन कम भी होता है, इसलिए डाइटिंग में इस आदत का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। खाना स्किप करने या भूखे पेट रहने से वजन तो कम हो जाता है लेकिन कई तरह की गंभीर समस्यायें हो सकती हैं।

क्या वजन कम करना सेहत के लिए हानिकारक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वेट लॉस के लिए कम खाना खाना कभी भी अच्छा विकल्प नहीं रहा है. इस तरह से वजन घटाना सेहत के लिए खतरनाक और हानिकारक हो सकता है। ऐसा भी जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कम खाकर ही अपना वजन कम करता है। 10 में से 8 केस में ऐसा हो भी सकता है लेकिन इस तरह के तरीकों को आजमाना शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

एक्सपर्ट का क्या कहना है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन कम होना इस बात पर निर्भर करता है कि दिन में आप कितनी कैलोरी ले रहे और कितनी बर्न कर रहे हैं। कैलोरी इनटेक ज्यादा होने और सही तरह बर्न न होने पर वजन बढ़ता है। कम खाकर वजन कम करने का तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरीके से शरीर में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। कम खाना खाने से शरीर कमजोर हो सकता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा करने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है. डाइटिंग की वजह से कई विटामिन और प्रोटीन की कमी भी हो जाती है. ऐसे में कुपोषण का डर भी बना रहता है। ऐसे कई मामले आ भी चुके हैं। कई बार वजन कम करने की सनक परेशानी में भी डाल सकती है, इसलिए इस तरह के तरीकों से वजन कम करने की नहीं सोचनी चाहिए।

वजन कम करने का अच्छा तरीका क्या है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपना वजन घटाना ही चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका एक्सरसाइज करना होता है. ज्यादा खाना खाते हैं तो भी एक्सरसाइज करते रहें। इससे फैट और कैलोरी बर्न होती रहेगी और वजन नहीं बढ़ेगा। हर किसी को रोजाना कम से कम 15 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!