Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या आप भी बच्चे को जबरदस्ती खिलाते हैं खाना, जानिए इसके गंभीर परिणाम

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 जून 2023, देहरादून। छोटे बच्चों के खान पान का खयाल रखना काफी जरूरी होता है। बचपन में सही न्यूट्रिशन और पोषण मिलता है तो बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास दोनों सही होता है। इसलिए छोटे बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर चीज खिलाने की सलाह दी जाती है। वहीं कई बार बच्चे खाने में आना-कानी भी करते हैं। ऐसे में कई बार आपने देखा होगा की मां-बाप उसे जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को फोर्स फीडिंग कराना कितना नुकसान देह हो सकता है। आईए जानते हैं बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने से क्या नुकसान होता है।

जबरदस्ती खाना खिलाने के नुकसान समझिए
1➤ नवजात बच्चे हो या फिर 4 से 5 वर्ष के बच्चे हो, जब बच्चा खाना खाने से मना कर देता है तो हम उन्हें कई बार डांट कर या फिर किसी चीज की लालच देकर खाना खिलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बच्चों का खाने से मन ऊचाट हो जाता है। बच्चा दोबारा उस खाने को कभी भी खाना पसंद नहीं करता है। ऐसे में उस खाने से मिलने वाले पोषक तत्व बच्चों को नहीं मिल पाते हैं। बच्चे में भोजन के प्रति दिलचस्पी कम होने लगती है औऱ उसकी नेचुरल भोजन की इच्छा बाधित होती है।

2➤ जब पेरेंट्स बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश करते हैं तो बच्चे की ग्रोथ रुक सकती है। दरअसल जब आप जबरदस्ती खाना खिलाते हैं तो बच्चे खाना चबाने की जगह निगलने लगते हैं। ऐसे में खाना शरीर में नहीं लगता इसलिए बच्चों को कभी भी जबरदस्ती खाना नहीं खिलाना चाहिए। बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाते हैं तो वो उल्टी कर देता है और सबकुछ बाहर निकाल देता है। इससे उनका पाचन प्रभावित होता है और पेट संबंधी समस्याएं होती है।

3➤ अगर आप बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश करते हैं तो आपका बच्चा चिड़चिड़ापन का शिकार हो सकता है। इससे बच्चों के हेल्थ पर नकारात्मक असर पड़ता है।

4➤ जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश में बच्चा ओवर ईटिंग का शिकार हो सकता है जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके साथ ही बच्चे एनोरेक्सिया, बुलिमिया जैसे ईटिंग डिसॉर्डर के शिकार हो सकते हैं।

बच्चे को खाना कैसे खिलाएं

बच्चों को हमेशा थोड़े-थोड़े देर में ही खाना खिलाए ताकि बच्चे का खाना से मन भी न उबे और न्यूट्रिशन भी मिलता रहे। जब भी बच्चों को खाना खिलाएं साथ में खुद भी खाएं ताकी आपका बच्चा आपको देख कर खाने के लिए प्रेरित हो। बच्चों को हमेशा एक जैसा खाना खिलाने से बचें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!