Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या आप भी करते हैं चाय- कॉफी का अधिक सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान 

सुबह की शुरुआत अक्सर एक कप चाय या कॉफी के बिना अधूरी सी लगती है। भारतीय घरों में तो ये पेय पदार्थ रोज सुबह के समय पीना बहुत आम बात है। इनकी खुशबू और गरमाहट दिनभर के लिए हमें तैयार करती है। लेकिन इस आरामदायक आदत का एक दूसरा पक्ष भी है, जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

जी हां, अधिक मात्रा में चाय-कॉफी का सेवन करना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, एक या दो कप चाय-कॉफी फायदेमंद हो सकती है। इन कैफीन युक्त पेय पदार्थों की अत्यधिक मात्रा हमारी स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकती है, दांतों पर बुरा असर डाल सकती है और शरीर में पोषण के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकती है। यदि आप दिन में 3-4 कप से ज्यादा चाय या कॉफी पी रहे हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। इस आदत को नियंत्रित करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से क्या परेशानी हो सकती है, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे कंट्रोल करने के क्या उपाय हैं।

इनसोम्निया
चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन एक उत्तेजक (स्टीमुलैंट) है, जो मस्तिष्क को सक्रिय रखता है। अधिक कैफीन स्लीप साइकिल को बाधित करता है, जिससे इनसोम्निया की समस्या हो सकती है। रात में नींद न आने से थकान, चिड़चिड़ापन होता है, जिससे कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। अध्ययनों के अनुसार, दिन में 400 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन (लगभग 4 कप कॉफी) नींद को प्रभावित करता है। इसे नियंत्रित करने के लिए दिन में 2 कप चाय-कॉफी से ज्यादा न पीएं।

दांतों पर दाग
चाय और कॉफी में टैनिन्स जैसे यौगिक होते हैं, जो दांतों पर भूरे-पीले दाग छोड़ सकते हैं। नियमित और अधिक सेवन से दांतों की चमक कम होती है और मुस्कान प्रभावित होती है। इसे कम करने के लिए चाय-कॉफी पीने के बाद पानी से कुल्ला करें। स्ट्रॉ का उपयोग करें और नियमित रूप से दांतों की सफाई करवाएं।

आयरन की कमी
चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन्स और पॉलीफेनॉल्स भोजन से आयरन के अवशोषण को बाधित करते हैं। यह विशेष रूप से शाकाहारी लोगों और महिलाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इससे एनीमिया, थकान और कमजोरी हो सकती है। इसे रोकने के लिए चाय-कॉफी भोजन के तुरंत पहले या बाद में न पिएं। भोजन के 1-2 घंटे बाद इसका सेवन करें।

कैफीन को नियंत्रित करने के उपाय-
दिन में 1-2 कप चाय या कॉफी तक सीमित रखें।
हर्बल टी, जैसे पुदीना या कैमोमाइल, को डाइट में शामिल करें, इनमें कैफीन की मात्रा ना के बराबर होती है।
पर्याप्त पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
नींद की गुणवत्ता सुधारने के लिए रात में गुनगुना दूध या पानी पिएं।
तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान करें, जो कैफीन की लत कम करने में मदद करते हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!