Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
धार्मिक

इस साल दिवाली में कुछ नया करें – लाइट्स की मदद से अपने घर को कई तरह से सजायें

आकाश ज्ञान वाटिका। इस दिवाली क्या आप भी अपने घर को सजाने के लिए कुछ हटके करने की सोच रहे हैं ? अगर ऐसा है तो आप आसान और सिम्पल ‘Do It Yourself’ तरीके अपना सकते हैं। परेशान मत हों हम आपकी इसमें मदद करेंगे। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे आइडियाज़ जिसमें आप लाइट्स की मदद से अपने घर को कई तरह से सजा और संवार सकते हैं।

आप हर साल पारंपिक करह से दिये और मोमबत्तियों की मदद से घर को दिवाली पर रोशन करते हैं। लेकिन इस साल, कुछ नया करें और सीखें कि आप घर पर ही दिवाली लाइट्स से कैसे सजावट कर सकते हैं, जिससे आपका घर जगमगा उठेगा। ये हैं अपने घर को सजाने के परफेक्ट आइडियाज़:

फेरी लाइट फोटो वॉल डेकॉर

फेरी लाइट्स को आम तरह से डेकोरेट करने से बेहतर है कि इसमें कुछ ट्विस्ट जोड़ दिया जाए। आप इन लाइट्स के साथ पोलारॉइड तस्वीरों को जोड़ सकते हैं। पहले लाइट लगाएं और बची हुई खाली जगह पर फोटोज़ को लगा दें, इससे आपका घर पर है ही फोटो वॉल डिकॉर पूरा हो जाएगा। इससे आपके कमरे में फौरन फेस्टिव वाइब्स आ जाएंगी।

इसके लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • पोलारॉइड फोटोज़
  • फेरी लाइट्स
  • छोटी क्लिप्स या पेपर क्लिप्स
  • एक्सटेंशन केबल
  • वॉल टेप या फिर वॉल क्लिप्स

ऐसे बनाएं:

फेरी लाइट्स लें और उसमें खाली जगह पर क्लिप की मदद से पोलारॉइड तस्वीरें लगा दें। जब सारी जगह भर जाए तो वॉल क्लिप की मदद से दीवार पर डिज़ाइन बनाकर लगा दें। अब लाइट को एक्सटेंशन केबल के ज़रिए कनेक्ट कर दें और लाइट्स को ऑन कर दें। आपका डेकॉर तैयार है।

बॉटल लाइट स्टैंड 

फेरी लाइट्स को सिर्फ दीवार पर लटकाने के अलावा कई तरह से सजाया जा सकता है। क्रिएटिव ढंग से सजाने के लिए आप इन लाइट्स को ग्लास बॉटल्स के अंदर रख सकती हैं। ये डेकॉर भी बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही ये काफी आसान और सिम्पल भी है। ये लाइट बॉटल्स आपके कमरे को खूबसूरत वॉर्म ऐम्बियंस भी देंगी।

इसके लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

खाली ग्लास की बोतलें (आप पुरानी बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं)

फेरी लाइट्स

एक्टेंशन केबल

ऐसे बनाएं:

खाली ग्लास की बोतलें लें और उन्हें फेरी लाइट्स से भर दें। अब इन लाइट्स के प्लग को एक्टेंशन केबल पर लगा कर ऑन कर दें। इन्हें आप कमरे या फिर लिविंग रूम के कॉर्नर्स पर रख सकती हैं।

बेड साइड लाइट डेकॉर

अगर आप दिवाली पर अपने बेडरूम को भी अलग तरह से सजाना चाहते हैं तो आप साइड पर कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। ये भी काफी सिम्पल और आसान है। कुछ सिम्पल से स्टेप्स में आप अपने घर को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

इसके लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:  फेरी लाइट्स, टेप, एक्टेंशन केबल,

ऐसे बनाएं:

फेरी लाइट्स के एक कोने को लें और इसे बेड के कोनों में अंदर की तरफ टेप से चिपकाते चलें। बेड के चारों कोनों पर फेरी लाइट्स लगा दें और फिर इसे एक्सटेंशन केबल से जोड़ दें। अब फेरी लाइट्स को ऑन कर लें और कमरे की बाकी सभी लाइट्स को बंद कर दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!