Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

हल्के में ना लें सिरदर्द, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें राहत पाने के उपाय

सिरदर्द एक आम समस्या मानी जाती है लेकिन अगर इससे ज्यादा दिन से परेशान हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि जब कई दिनों तक सिरदर्द ठीक न हो तो वह गंभीर रूप भी ले सकती है। इसका कारण कई खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ सकती है। इसलिए सिरदर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं सिरदर्द के क्या कारण हो सकते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए…

सिरदर्द का गंभीर कारण

बुखार के साथ सिरदर्द
कई बार बुखार के साथ सिरदर्द या गर्दन में अकडऩ की वजह से भी होती है। यह इंसेफेलाइटिस या मेनिन्जाइटिस के संकेत भी हो सकते हैं। जिसे दिमागी बुखार या मस्तिष्क ज्वर भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जिसमें मेनिन्जेस में सूजन आ जाती है. इस तरह का सिरदर्द खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज या उनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उनके लिए यह जानलेवा भी हो सकती है. इसलिए समय रहते इसका इलाज करवाना चाहिए।

माइग्रेन या क्लस्टर हेडेक
क्लस्टर हेडेक या माइग्रेन से होने वाला सिरदर्द अलग होता है। माइग्रेन की वजह से सिर के किसी एक हिस्से में काफी तेज दर्द होता है. इसमें उल्टी या मिचली भी आती है। कई बार यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि नींद खुल जाती है. यह समस्या 20 से 50 साल की उम्र वालों में ज्यादा देखने को मिलता है। कई बार ब्रेन ट्यूमर, स्लीप एपनिया और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की वजह से भी सिरदर्द होता है।

स्ट्रेस की वजह से सिरदर्द
स्ट्रेस यानी तनाव की वजह से भी सिरदर्द की समस्या होती है। इसमें सिरदर्द अचानक से होता है और फिर खुद से ही ठीक हो जाता है। हालांकि, तनाव से होने वाले दर्द में कोई दूसरा लक्षण नहीं दिखाई देता लेकिन इसे भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

थंडर क्लैप सिरदर्द
थंडरक्लैप सिरदर्द काफी गंभीर बीमारी है. इसमें कुछ ही सेकेंडस में ही तेज दर्द होने लगता है। कई बार स्ट्रोक, आर्टरीज के डैमेज होने या सिर में चोट की वजह से भी दर्द हो सकता है. कई बार ये दर्द सिर से पीठ की तरफ बढ़ जाता है और कई-कई घंटों तक बना रहता  है। थंडर क्लैप सिरदर्द की वजह से मिचली, बेहोशी और चक्कर आने की समस्याएं हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर वालों को यह दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है।

साइनस सिरदर्द
सिर में साइनस या कैविटी में सूजन आने के कारण भी कई बार सिर में तेज दर्द होता है। यह दर्द लगातार होता रहता है। इसमें सिरदर्द के अलावा नाक के ऊपरी हिस्से या गाल की हड्डी पर भी दर्द हो सकता है। इसकी वजह से चेहरे पर सूजन, कान बंद होना, बुखार और नाक बहने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

आंखों की बीमारी से सिरदर्द
आंखों का धुंधलापन, रेटिना की प्रॉब्लम्स या आंखों की दूसरी समस्याओं की वजह से भी सिर दर्द बहुत तेज होता है। अगर आंखों की रोशनी कम है तो भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

सिरदर्द के ये कारण भी

  1. 50 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों में शारीरिक बदलाव की वजह से कमजोरी होती है और इससे भी सिरदर्द हो सकता है।
  2. कुछ महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान सिरदर्द होता है।
  3. चाय-कॉफी पीने की आदत है तो कैफीन की लत पड़ जाती है, जब ये न मिले तो सिरदर्द होने लगता है।
  4. ज्यादा शराब पीने या डिहाइड्रेशन से भी सिरदर्द हो सकता है।
  5. नींद पूरी न होने से से भी सिर दर्द करता रहता है।

सिरदर्द से राहत पाने के उपाय
1. सीडीसी की रिसर्च के अनुसार, डिहाइड्रेशन की वजह से भी सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है. इसलिए तेज सिरदर्द करने पर पानी पीना चाहिए।
2. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मैग्नीशियम की कमी से भी सिरदर्द हो सकता है, इसलिए खानपान में इसे शामिल करें।
3. अच्छी और पूरी नींद लेकर भी सिरदर्द से राहत पा सकते हैं।
4. एसेंशियल ऑयल से भी सिरदर्द में फायदा मिल सकता है।
5. सिर दर्द होने पर हर्बल उपाय अपना सकते हैं।
6. लगातार और तेज सिरदर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!