Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

बार-बार गर्दन में होने वाले दर्द को हल्के में न लें, क्योंकि हो सकते हैं कैंसर के संकेत

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023, देहरादून। खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कैंसर हमारी जिंदगी में आग की तरह फैल गई है। आजकल आए दिन आप किसी न किसी कैंसर को लेकर चर्चे सुन ही लेंगे। हालांकि, मेडिकल साइंस में इतनी तरक्की होने के बावजूद अब तक इसका कोई परफेक्ट इलाज नहीं मिल पाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में एक करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत का जिम्मेदार कैंसर हैं. इस आंकड़ें पर गौर करें तो हर 6 व्यक्ति में से एक की मौत कैंसर की वजह से होती है। कैंसर के शुरुआती संकेत बेहद आम होते हैं। अगर कैंसर का पता शुरुआत में ही चल जाए तो इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। गर्दन का दर्द एक बहुत ही आम समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत मुद्रा आदि। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे या ठीक न हो तो यह एक संकेत हो सकता है। गंभीर समस्या गर्दन में बार-बार दर्द होना गर्दन और सिर के कैंसर का लक्षण हो सकता है, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और जोखिम कारक।

हमारी जीवनशैली के कारण गर्दन का दर्द एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। बैठने की गलत मुद्रा के कई कारण हैं जैसे बहुत देर तक गर्दन झुकाकर बैठना। मांसपेशियों में खिंचाव या गलत मुद्रा में सोना जिससे आपकी गर्दन में दर्द हो सकता है। चिंता की बात तब भी हो जाती है जब यह दर्द बार-बार होने लगे या ठीक न हो। बार-बार गर्दन में दर्द रहना गर्दन या सिर के कैंसर का लक्षण हो सकता है।

गर्दन के कैंसर के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं-

  1. गला खराब होना
  2. सिरदर्द
  3. गर्दन का दर्द जो दूर नहीं होता
  4. सांस लेने या बोलने में परेशानी होना
  5. मुँह में या जीभ पर छाला जो ठीक न हो
  6. जबड़े या गर्दन की सूजन
  7. नाक से खून आना
  8. कान में दर्द या संक्रमण
  9. निगलने या चबाने में कठिनाई
  10. ऊपरी दातों या चेहरे में दर्द
  11. लार में खून

गर्दन के कैंसर के जोखिम कारक क्या हो सकते हैं ?

  1. एचपीवी संक्रमण।
  2. एचपीवी संक्रमण से गर्दन का कैंसर होने की संभावना होती है, इसलिए इसका टीका लेना बहुत जरूरी है।
  3. खतरनाक रसायनों के संपर्क में आना।
  4. अपने काम के कारण आपको पेंट, लकड़ी की धूल आदि की गंध के संपर्क में काफी समय बिताना पड़ सकता है।
  5. इससे गर्दन और सिर का कैंसर हो सकता है, इसलिए ऐसे रसायनों से बचने का प्रयास करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!