Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

होर्डिंग-बैनर पर अपने नाम के साथ टिकट की दावेदारी नहीं दिखा पायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है। बेशक, संगठन मौजूदा विधायकों की समीक्षा करते हुए टिकट वितरण पर विचार करेगा, लेकिन फिलहाल स्पष्ट कह दिया गया है कि कोई भी कार्यकर्ता होर्डिंग आदि में अपने विधानसभा क्षेत्र का क्रमांक लिखकर टिकट के लिए अपनी दावेदारी न दिखाए।

विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने के बाद मंगलवार शाम को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक लोकभवन में हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय सहित पार्टी विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। सदन के सत्र में सभी की मौजूदगी की बात कहने के साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर रहा है तो उसके लिए प्रक्रिया अपनाए। शुभकामनाओं आदि के होर्डिंग-बैनर पर अपने नाम के साथ विधानसभा क्षेत्र का नाम और क्रमांक लिखकर खुद को भावी प्रत्याशी बताना ठीक नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रस्तावित बूथ विजय अभियान के शुभारंभ की तैयारियों सहित अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने में सक्रिय रहने की सलाह विधायकों को दी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक विधानसभा क्षेत्रों में जो भी काम हुए हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर लें। जनता तक सरकार के काम की जानकारी पहुंचनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!