Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्कफोर्स की अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में गत देर सांय जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए जिला स्तरीय टास्कफोर्स की अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, एमडीडीए, सिंचाई नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित कर लिए गये हैं। ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीमों का गठन कर लें तथा जिन स्थानों पर अभी तक चिन्हिकरण नही हो सका है ऐसे स्थानों पर चिन्हकरण की कार्यवाही में तेजी लाते हुए अतिक्रमण हटाने के मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करें। बैठक में एमडीडीए, लो.नि.वि, सिंचाई नगर निगम, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाय तथा दिनभर में किये गये कार्यों व अगले रोज को अपनाई जाने वाली कार्यवाही की चर्चा सांय को की जाय। उन्होंने कैनाल रोड, त्यागी  रोड एवं प्रेमनगर आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर समिति गठित करने के निर्देश बैठक में दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, सचिव एमडीडीए गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, उप नगर आयुक्त नगर निगम सोनिया पंत, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि जे.ए चैहान, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, तहसीलदार सदर सहित टास्कफोर्स के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!