Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक ने कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा इलाके के ईमाम मौलवियों, उलेमाओं तथा गणमान्य लोगों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा इलाके के ईमाम मौलवियों, उलेमाओं तथा गणमान्य लोगोें के साथ बनभूलपुरा के हालातों तथा आने वाले पवित्र रमजान के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक की।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि सभी से चर्चा करने के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में सेक्टरवार कर्फ्यू मे ढील दी जायेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार, 22 अप्रैल को सेक्टर 3 व 5 में तथा गुरूवार, 23 अप्रैल को सेक्टर 1, 2 व 4 में कर्फ्यू मे ढील दी जायेगी। उन्होंने बताया कि तयशुदा तारीखों एवं सेक्टरों में कर्फ्यूू में ढील की अवधि तीन घंटे होगी। यह ढील प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच होगी। उन्होंने कहा कि 22 व 23 अप्रैल को सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 24 अप्रैल से सभी सेक्टरों में प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच ढील दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ढील के दौरान लॉकडाउन के सभी नियम, कायदे व कानून सभी को मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि सोशल डिसटेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से हर किसी को करना होगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए बैंक सेवाओं को लोगों के घर तक पहुँचाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डिमांड के आधार पर नगदी की व्यवस्था के लिए बैकों व पोस्ट आफिस के नम्बर सार्वजनिक कर दिये गये हैं। बैकों की सेवाओं की बेहतरी के लिए लीड बैक प्रबंधक एमएस जंगपांगी को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के अलावा राशन व अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति की जा रही है। वही आवश्यक दवायें भी लोगों तक स्वास्थ्य महकमे द्वारा पहुँचाई जा रही है। बनभूलपुरा क्षेत्र में सभी जरूरत की चीजें पहुँचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता से कार्य कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों के सुझाव सुनने के बाद कहा कि कुछ ही दिनों के बाद पवित्र रमजान शुरू हो रहा है। ऐसे में संक्रमण के दौर मे हमारी सभी से गुजारिश है कि सभी अपने घरों में रहकर ईबादत करें तथा घरों या घरों की छत पर नमाज पढें।
उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब ने कहा कि बनभूलपुरा की सभी 37 सस्ते गल्ले की दुकानों से गरीबों के लिए निःशुल्क खाद्यान प्राथमिकता पर वितरित कराया जाए, साथ ही रोजे से सम्बन्धित सभी आवश्यक वस्तुयें भी उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में शहर काजी, मुफफ्ती शाहिद अली अजहरी, सय्यैद इरफान रसूल, मौलाना मौ० अकरम, मौलाना शाहिद रजा, मुफ्ती सलीम शाहब, हाजी सुहैल सिद्विकी, हाजी अब्दुल मतीन सिद्विकी, शुऐब अहमद, यूसूफ वकील के अलावा निदेशक डेयरी एवं पर्यवेक्षक जीवन सिह नगन्याल, एएसपी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!