Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदाता दिवस अहम है – जिलाधिकारी सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 22 जनवरी 2020(सू. ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदाता दिवस अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि भारत के प्रत्येक नागरिक का वोट ही देश के भावी भविष्य की नीव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत में जितने भी चुनाव होते हैं, उनको निष्पक्षता से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की होती है। जानकारी देते हुए श्री बंसल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने के एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था और भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग का गठन जरूरी था। इसलिए 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ। भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगो की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की थी। इस दिन देश में सरकारों और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन देश के सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज में आयोजित किया गया है। मतदाता दिवस के कार्यक्रम तहसील मुख्यालयों पर भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका कन्या इण्टर काॅलेज से स्कूली छात्र-छात्रों गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टर, बेनर, स्लोगनों के साथ मतदाता जन जागरूकता रैली जीजीआईसी कालाढुंगी रोड से कालूसिद्ध चैराहे से होते हुए काॅ-आॅपरेटिव बैंक, स्टेडियम होते हुए वापस जीजीआईसी पर पहुॅचकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा इस बार मतदाता दिवस के लिए निर्वाचन साक्षरता-सशक्त लोकतंत्र थीम निर्धारित की गयी है तथा राष्ट्र का यह 10वाॅ मतदाता दिवस होगा। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओ के साथ ही युवा मतदाताओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी बीएलओ तहसीलों के अलावा अपने-अपने बूथों पर प्रपत्र-6,7,8 तथा 8क के साथ उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम में भी प्रपत्र उपलब्ध होंगे। कोई भी मतदाता जोकि 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है, इसके साथ ही कोई भी मतदाता अपना नाम हटाने एंव संशोधन करा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में कलाकारों एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जायेगी। जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में मतदाता शपथ भी दिलायी जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!