Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद वासियों से कोरोना संक्रमण से बचने एवं एहतियात बरतने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2020, बुधवार, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा है कि अक्टूबर से विभिन्न प्रकार के समारोह एवं त्यौहारों की धूमधाम रहेगी। ऐसे आयोजनों एवं त्यौहारों में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में कोरोना संक्रमण का साया भी बरकार है। हमें त्यौहारों को मनाते समय कोरोना संक्रमण से भी बचना होगा तथा एहतियात के लिए हमें अनिवार्य रूप से सावधानियाॅं बरतनी होंगी। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में आयोजनों एवं त्यौहारों को मनाने के लिए ढील दी गयी है। उन्होंने कहा कि ढील का मतलब ये कतई नहीं है कि हम आयोजनों में जाते समय और त्यौहार मनाते समय सामाजिक दूरी और मास्क लगाना भूल जाये। अगर हम ऐसा करते हैं तो कोरोना संक्रमित होने में देर नहीं लगेगी।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना एक तरह का संक्रामक वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के जरिये फैलता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए हाथों को सेनिटाईजर अथवा साबुन से साफ करते रहें, छूने से बचें, सामाजिक दूरी बनाये रखें, मास्क अवश्य पहने, घर पर ही रहें, बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्यौहारों के दौरान बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐंसे में कार्यक्रमों एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर मास्क तथा सामाजिक दूरी के मानकों की चैकिंग युद्ध स्तर पर करें। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों एवं लोगों के चालान करने के साथ ही अन्य दण्डात्मक कार्यवाही भी अमल में लायें। कार्यक्रम स्थलों पर कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किये जाने वाले उपायों जैसे सामाजिक दूरी तथा अनिवार्य रूप से मास्क सम्बन्धित फ्लैक्सी आदि लगायी जायें।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों से कहा है कि सभी कार्यालयों में नोबल कोरोना वायरस सम्बन्धी जन जागरूकता विषयक फ्लैक्सी एवं बोर्ड लगाये जायें तथा कार्यालय में आने वाले सभी लोगो को सेनिटाइज़ किया जाये तथा उनकी थर्मल चैकिंग की व्यवस्था भी बनायी जाये। सभी कार्यालयों में स्टाफ तथा आंगतुक अनिवार्य रूप से मास्क में रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!