Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद नैनीताल में जिलाधिकारी की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आयुष्मती योजना का किया गया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आयुष्मती योजना का शुभारम्भ किया गया। आयुष्मति योजना के अन्तर्गत घरों में काम करने वाली एवं दैनिक मजदूरी करने वाली महिलायें सप्ताह भर कार्य में जाने के कारण एवं अपनी मजदूरी खोने की डर से बीमार होने के बावजूद भी ससमय अपना इलाज नहीं करवा पाती हैं, तथा गरीब होने के कारण निजी चिकित्सालयों में सेवा लेने में भी असमर्थ होती है। गरीब, अशिक्षा, जानकारी व जागरूकता के अभाव में तथा दैनिक आधार पर स्वास्थ्य से समझौता करने के कारण स्वास्थ्य देखभाल में लापरवाही के कारण इन महिलाओें में स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बन्धित अनेक गम्भीर बीमारियों के होने की सम्भावना होती है। इसको दृष्टिगत रखते हुये माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घरों में काम करने वाले एवं दैनिक मजदूरी करने वाली इन महिलाओंं के लिए जनपद में जिलाधिकारी की पहल पर आयुष्मति योजना लांच की गई।
आयुष्मति योजना के अन्तर्गत ऐसी घरेलु, मजदूरी, कामकाजी महिलाओें का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष कैम्प लगाये जायेंगे तथा कैम्प मे नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही जांचें, दवाये, नैपकीन आदि के साथ ही पौष्टिक आहार किट का भी वितरण किया जायेगा। इस हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी आपसी समन्वय कर विशेष स्वास्थ्य कैम्पोें को लगाने की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ें तो प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने मंगलवार देर रात बैठक लेते हुये कहा कि घरों मे काम करने वाली, मजदूरी करने वाली महिलाओं हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हल्द्वानी के स्लम एरिया से प्रारम्भ किया जायेगा, जिसमें राजपुरा व राजेन्द्र नगर में शीघ्र विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। इसके लिए उन्होंने अर्बन हैल्थ सेन्टर राजपुरा में सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि माह में एक दिन घरों मे काम व मजदूरी करने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा, सरकारी चिकित्सालय में प्राथमिकता से स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्धता हेतु प्रत्येेक महिला को एक यूनिक आईडी कार्ड आईसीडीएस द्वारा दिया जायेगा, ताकि उन्हें लाइनों में नहीं खडा होना पड़ें। गम्भीर रोग से ग्रसित महिलाओं का उपचार आवश्यकता पड़ने पर निजी चिकित्सालय में कराया जायेगा जिसका व्यय एनएचएम से वहन किया जायेगा। ऐसी महिलाओें के पोषण स्तर के सुधार के लिए आवश्यकतानुसार आयरन व अन्य पोष्टिक सामग्री का भी वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कैम्पों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकोें के साथ ही मेडिकल मोबाइल वैन भी उपलब्ध रहेगी।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, पोषण आहार विषेशज्ञ तुलिका जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!