Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

गरीब बेटियों की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी ने काठगोदाम निवासी बालिका कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया

  • शिक्षित बच्चियाँ समाज का स्तम्भ हैं तथा परिवार में ज्ञान की रोशनी बिखेरती हैं : जिलाधिकारी श्री सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 12 अक्टूबर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। काठगोदाम निवासी बालिका कोमल राणा ने कुछ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता को खो दिया था। इन हालातों में भी कोमल राणा ने 12 की परीक्षा प्रथम स्थान पर पास की, आगे की पढ़ाई जारी रखना कोमल के लिए मुश्किल था। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के एक कार्यक्रम में कोमल जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से मिली तथा उसने बीएससी नर्सिंग करने की तमन्ना जाहिर की। गरीब बेटियों की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया और कोमल का पाल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला कराया व चार वर्षीय कोर्स की फीस ढाई लाख रूपये जिलाधिकारी श्री बंसल ने जमा करा दी है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का मानना है कि बच्ची कोमल की धनराशि के अभाव में पढ़ाई बाधित न हो। उनका मानना है कि शिक्षित बच्चियाँ समाज का स्तम्भ हैं तथा परिवार में ज्ञान की रोशनी बिखेरती हैं।
बालिका कोमल ने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को बताया कि वह अनाथ है तथा अपने जीवन में कठनाईयों का सामना कर रही है। गरीब होने के कारण आगे की पढ़ाई भी जारी नहीं रख सकती है। उसने बीएससी नर्सिंग करने की इच्छा जाहिर की।
कार्यक्रम में कोमल की दास्तान सुन जिलाधिकारी ने कोमल से तभी वादा कर दिया की वे उसकी शिक्षा रूकने नहीं देंगे। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर शिल्पा जोशी को निर्देशित कर कोमल राणा का पाल नर्सिंग काॅलेज में चार वर्षीय कोर्स में दाखिल करवाकर अपना वादा पूरा किया व चार वर्षीय फीस रूपये 2.50 लाख जिलाधिकारी द्वारा जमा कराये गए। कोमल की ड्रेस व किताबों का खर्च ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना से वहन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने एक बार फिर एक जरूरतमन्द मेधावी बालिका की शिक्षा को जारी रखने में सहायता कर साबित कर दिया की बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!