Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 31 जनवरी 2020 (सूचना)। लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा शुक्रवार की देर सांय जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय में की। जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों में फोरेस्ट से सम्बन्धित क्षतिपूरक भूमि के अधिकांश मामलों का निस्तारण करा दिया गया है, शेष मामलों का निस्तारण भी 15 दिन के भीतर करा दिया जायेगा। उन्होंने एक करोड़ से अधिक की लागत से लोहाली मोटर मार्ग, भीमताल बाईपास, रानीबाग टू-लेन कार्यों, पंगोट-देचैरी मोटर मार्ग, सोड़-घुघुखान मोटर मार्गों को समय सीमा-सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि जनहित एवं पर्यटन विकास के लिए उनके द्वारा तैयार कराये गये प्रोजेक्ट अमृतपुर बायपास निर्माण हेतु घोषणा की गयी है। इस प्रोजेक्ट पर शासन द्वारा 70 लाख की धनराशि भी स्वीकृति कर दी गयी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रान्तीय खण्ड को निर्देश दिए कि नैनीताल की लोअर माल रोड़ की मरम्मत के लिए 41 करोड़ का जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, उस प्रस्ताव में आईआईटी रूड़की के वैज्ञानिकों के तकीनीकी सर्वे को भी शामिल करें। उन्होंने भीमताल झील की दीवारों की मरम्मत तेजी से किये जाने की हिदायत भी दी। उन्होंने बताया कि रानीबाग टू-लेन पुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल चुकी है।
श्री बंसल ने बताया कि तीनपानी से मण्डी तक की क्षतिग्रस्त सड़क के रख-रखाव एवं मरम्मत लोनिवि हल्द्वानी द्वारा की जायेगी, इस कार्य के लिए 2 करोड़ की धनराशि एनएचएआई दी जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। श्री बंसल ने बताया कि इस बार काफी अरसे बाद जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में हिमपात हुआ है। हिमपात की वजह से बन्द सड़कों को तेजी से खोलने तथा यातायात सुचारू बनाये रखने के लिए लोनिवि को एसडीआरएफ फण्ड से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी काण्डपाल से कहा कि वह भीमताल झील से मेहरा गाॅव तथा भवाली बाजार से थाने तक के क्षतिग्रस्त मार्ग को युद्ध स्तर पर पैंचवर्क कर ठीक करें। उन्होंने कहा कि फरवरी का महीना दस्तक दे चुका है, यह समय सड़कों की मरम्मत एंव पैंचवर्क के लिए उपयुक्त है, लिहाजा जिले की सड़कों को दुरस्त करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाये ताकि पर्यटक सीजन से पहले जनपद की सड़के ठीक हो सकें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता डीएस कुटियाल, महेन्द्र कुमार, एबी काण्डपाल, एचएस रावत, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!