Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने की जमरानी बांध क्षेत्र के सर्वे कार्य की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 01 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुद्धवार को जिला कार्यालय सभागार में जमरानी बांध क्षेत्र के सर्वे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सर्वे टीम त्रुटिरहित सर्वे करे ताकि किसी भी परिवार एवं खातेदार को किसी भी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े। बांध निर्माण में 425 परिवार जिसमें 821 खातेदार आ रहे हैं, उन्हें सामाजिक, आर्थिक व अन्य नियमानुसार सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि जमरानी बांध क्षेत्र के अप स्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम का सर्वे पूर्ण हो चुका है। इसलिए अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं गठित कमेटी गाॅव में जाकर गाॅव वासियों के साथ बैठकें करें व उन्हें बांध सम्बन्धी जानकारियाॅ देते हुए विस्थापन, पुर्नवास एवं अवस्थापना हेतु सरकार द्वारा मुहैया करायी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारियाॅ दें। श्री बंसल ने निर्देश दिए कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियो द्वारा की जाने वाली मांग, समस्याओं व सुझाव को लिखित मे दर्ज करें।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधाओं हेतु उनकी मांग एवं आवश्यकतानुसार अनुसार हैडाखान में आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सीएससी सेंटर खोल दिया गया है। छोटा कैलाश-उडुवा पैदल मार्ग हेतु 10 लाख रूपये, प्राथमिक विद्यालय उडुवा में शिक्षक की तैनाती के साथ ही जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।
बैठक में अधीक्षण अभियंता जमरानी बांध परियोजना संजय शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक सर्वे के अनुसार भूमि अधिग्रहण एवं प्रभावित संपत्ति की मुआवजा लागत 18938.04 लाख आंकी गयी है तथा पुर्नवास एवं पुनःस्थापन ( rehabilitation and resettlement) की अनुमानित लागत 21917.19 लाख रूपये आंकी गयी है। जबकि इंफ्रा स्ट्रक्चर विकास हेतु 6575.16 लाख रूपये अनुमानित है। उन्होंने बताया कि बांध निर्माण के साथ ही 3 नहरों का निर्माण भी किया जायेगा। जिसमें जमरानी नहर, तराई फीडर नहर व कटना फीडर नहर बनाई जायेगी। जिस पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने नहर निर्माण में अधिक से अधिक सरकारी भूमि उपयोग में लेने तथा कम से कम नाप भूमि लेने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, विजय नाथ शुक्ल, एसई संजय शुक्ल आदि अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!