Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ली ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं को न्यून करने दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार, हल्द्वानी (सूचना)। कैम्प कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सड़क दुर्घटनाओं को न्यून करने हेतु दुघर्टना सम्भावित स्पाॅटों की सर्वे कर प्राथमिकता निर्धारित करते हुए उनके निराकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तांकि उनकों ठीक करने हेतु धनराशि अवमुक्त की जा सके। उन्होने सड़क महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये की वे सड़कों के गढ्ढों को तुरन्त ठीक करें तांकि दुर्घटनाओं का रोका जा सके।

जपनद में 7 सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पाॅट चिन्हित हैं, जिस पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि टांडा मल्लू में सड़क का चैड़ीकरण एवं क्रैशबैरियर कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होते ही ब्लैक स्पाॅट का स्थाई समाधान हो जायेगा तथा पीरूमादारा सड़क ब्लैक स्पाॅट के चैडीकरण में 22 पेड़ आ रहे हैं जिसके कटान हेतु वन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है साथ चौड़ीकरण में आ रहे विद्युत पोलों को भी विस्थापित करने हेतु विद्युत विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों विभागों द्वारा सर्वे कर लिया गया है, स्वीकृत मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जनपद में 333 सड़क दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित किये गये हैं, जिसमें से 133 स्थलों पर कार्य कर दुर्घटना मुक्त कर लिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर शेष दुर्घटना सम्भावित चिन्हित स्थलों का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तांकि उनमें कार्यों हेतु धनराशि उपलब्ध कराकर दुर्घटना मुक्त किया जा सकें। उन्होंने समिति के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ब्लैक स्पाॅट अथवा दुर्घटनाओं सम्भावित स्थलों में कार्य के उपरान्त सयुक्त सर्वे कर उन्हें ब्लैक स्पाॅट अथवा दुर्घटना सम्भावित स्थल सूची से हटाने की कार्यवाही भी की जाये। जिलाधिकारी ने आरटीओ व पुलिस अधिकारियों को निर्देश की यातायात सुचारू करने व दुर्घटना रोकने हेतु रोड फर्नीचर की आवश्यकता है तो प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने परिवहन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रर्वतन कार्यों में तेजी व सख्ती लाये तांकि ओवर लोडिग, नशे में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सड़कों का रोड सेफ्टी ऑडिट भी कराने के निर्देश भी दिये। श्री सविन बंसल ने जनपद में मानक अनुसार ट्रामा सेन्टर खोलने हेतु सचिव स्वास्थ्य को स्थान एवं पद स्वीकृत करने हेतु पत्र लिखने के निर्देश आरटीओ को दिये। जिलाधिकारी ने जनपद में टू-व्हीलर ऐम्बुलेस संचालित करने का सुझाव भी दिया, इस हेतु उन्होंने आरटीओ व एआरटीओ को सर्वे व वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, आरटीओ राजीव मेहरा, आरटीओ प्रर्वतन नन्द किशोर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, एआरटीओ विमल पाण्डे सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!