Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने 41 फ्रन्टलाईन वाॅरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सर्किट हाउस में आयोजित एक सादे समारोह में कोविड-19 महामारी दौर में निष्ठा, लगन व पूरी संजीदगी से कार्य करने वाले 41 फ्रन्टलाईन वाॅरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी ने  आह्वान किया : इसी सिद्दत व लगन से आगे भी बरकार रखना
इस प्रथम चरण के सम्मान समारोह में कोविड-19 संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार चिकित्सक, चार पर्यावरण मित्र, पाॅच पुलिस कर्मी, छः सैक्टर मजिस्ट्रेट, 8 बीआरटी कर्मी, 14 सीआरटी कर्मियों को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने पर, सम्मानित होने वाले सभी वाॅरियर्स को बधाई देते हुए, उनके कार्यों की सराहना करते हुए, इसी सिद्दत व लगन से आगे भी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जनपद में तैनात सभी सीआरटी, बीआरटी, चिकित्सक, सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यावरण मित्र, पुलिस व अन्य कार्यों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना से अच्छा कार्य कर रहे हैं व आगे भी करते रहेंगे।[/box]

[box type=”shadow” ]सभी विभागी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कार्य करें : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि कोविड-19 महामारी लम्बी आपदा है। इसका निश्चित काल नहीं है तथा शासन द्वारा समय की माँग को देखते हुए गाइडलाईन में समय-समय पर आवश्यकतानुसार बदलाव किये जा रहे है। इसलिए हमें सचेत व संयमित होकर गाइडर्लाइन के अनुसार लगातार कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं को समयानुसार ढालते हुए व अपने को बचाते हुए रणनीति बनाकर कार्यों का समयबद्धता से सम्पादन करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कार्य करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से दो तरफा संवाद बनाये रखें तथा समय-समय पर उनको प्रोत्साहित करें व उनका उत्साह वर्धन करें ताकि उनकी कार्य क्षमता बनी रहे और अपने कार्यों का ससमय लगन सम्पादन करते रहें।[/box]

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि कर्मचारी व अधिकारियों को सम्मान देने से उनका उत्साह वर्धन होता है व कार्य क्षमता बढ़ती है तथा सहकर्मियों को और अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में लगे सभी उत्कृष्ट कार्य करनों को सम्मानित किया जायेगा। द्वितीय चरण में नगर क्षेत्रों, ब्लाॅक स्तर पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारी जो अपनी पूर्ण क्षमता एवं लगन से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी से हमारी आर्थिक एवं सामाजिक गतिधियाॅ थम सी गयी हैं, उन्हें हर संभव प्रयास कर पटरी पर लाना है। इसके लिए हम सभी को अपनी पूर्ण क्षमता एवं टीम भावना से कार्यों को सम्पादित कर रोजगारपरक जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅचाना होगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को समन्वय बनाते हुए कार्यों के सम्पादन कर इस महामारी से आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सहकर्मियों एवं परिवार को भी सुरक्षित रखकर सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करें।

[box type=”shadow” ]सम्मानित होने वाले फ्रन्टलाईन वाॅरियर्स

सम्मानित होने वालों में चिकित्सक डाॅ० रेनु सौठा, डाॅ० हरीश पाण्डे, डाॅ० शैफाली देउपा, डाॅ० अमित मर्तोलिया, पर्यावरण मित्र, संजय, अजय, तुलाराम, अरूण, पुलिस कर्मिक में जितेन्द्र सिंह, प्रताप नगरकोटि, ओम प्रकाश, महेश चन्द्र, प्रभात, सैक्टर मजिस्ट्रेट मिताली कपिल, विजय सिंह राणा, अशोक कुमार टम्टा, सुनील गैरोला, मनोज कुमार पाण्डे, विनोद कुमार, सीआरटी सदस्य गिरीश भट्ट, भाषित पाण्डे, तुलसी बोरा, कुसुम लता टोलिया, जानकी उपाध्याय, सुशीला ग्वाल, पार्वती कोरंगा, दुर्गा परिहार, वसुधा गुंज्याल, नीता दीक्षित, सुनील कुमार गौतम, अंजू रावत, हरिशंकर मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह राणा व बीआरटी सदस्य जीवन्ती पाण्डे संजू तिवारी, रिंकू बोरा, हेमचन्द्र आर्य, संतोष कुमार, चारूचन्द्र पन्तोला, केपी मेहता, जीवन सिंह गड़िया शामिल थे।[/box]

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, ऋचा सिंह, सीओ शान्तनु पराशर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एल.एम. जोशी, मख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी डाॅ० निर्मला जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!