Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय और जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा ऐतिहासिक यद्य वेदिका स्थल का किया गया संयुक्त भ्रमण 

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 28 जनवरी 2020(सूचना)।

[box type=”shadow” ]

“ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व के अश्वमेघ यज्ञ स्थल को पर्यटन के तौर पर किया जायेगा विकसित।’’

यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय और जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा विकासनगर के समीप स्थित बाड़वाला(ऐतिहासिक जगतपुर) के संयुक्त भ्रमण के दौरान कही। [/box]

पूर्व सांसद ने इतने व्यापक महत्व के तथा यहां की आर्थिकी के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले ऐतिहासिक यद्य वेदिका स्थल के अभी तक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के साथ ही पर्यटकों से ओझल होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने इस स्थल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करवाने और इसके विकास में हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा इस स्थान से उत्खनित सभी सामग्री को सामने लाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि इसकी ब्राण्डिंग  ‘‘ गरूण-अश्व’’ के संयुक्त डिजाईन वाले लोगो को दर्शाते हुए करने की जरूरत है।
[highlight]‘‘जिलाधिकारी ने दिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश’’[/highlight]

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इस दौरान राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व सर्वेक्षण और स्थानीय प्रधान को आपसी समन्वय से यद्य वेदिका स्थल के सुगम आवागमन, स्थल का संरक्षण, पर्यटकों के आवागमन, बैठने और निरीक्षण करने के लिए स्थल पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग इत्यादि जरूरी बेसिक सुविधाओं को विकसित करने के साथ ही प्रचार-प्रसार, ब्राण्डिंग करने के सम्बन्ध में संयुक्त निरीक्षण करते हुए एक व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्थल तक सड़क निर्माण के लिए भूमि स्वामी से व्यक्तिगत पहल करके समाधान तलाशें और सड़क निर्माण के साथ ही रेलिंग, संरक्षण व डिजाईन कार्य इस तरह से करें कि स्थल की ऐतिहासिक और नैसर्गिक वाताकरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य करें वे प्राकृतिक तरीके से ही करें, जिससे उसकी मौलिक पहचान भी बरकरार रहे।
[highlight]‘‘ व्यापक प्रचार-प्रसार करके पर्यटकों को आकर्षित करें’’[/highlight]

जिलाधिकारी ने इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटकों से जोड़ने के लिए गरूड और घोड़े (अश्व) के लोगो वाले आकर्षण साइनबोर्ड बेहतर तरीके से डिजाईन करते हुए उसको हर्बटपुर-पाउण्टा मार्ग, यमुनोत्री मार्ग, कालसी-चकराता मार्ग सहित विकासनगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यद्य वेदिका स्थल पर पर्यटक को फल पर्यटक से संयुक्त करते हुए आम  के फल की प्रतियोगिता स्थल पर करवाने के नजरिये से भी कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अभी तक पर्यटकों की दृष्टि से ओझल इस स्थल का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए पर्यटन को बढावा देकर इस क्षेत्र के लोगों की आजीविका को बढाना है। उन्होंने कहा कि लोग यहां से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव के साथ ही हरे-भरे पर्यावरण का भी खुशनुमा अहसास लेकर जायेंगे। साथ ही कहा कि इस स्थल को 13 जनपद-13 पर्यटन स्थल से भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सहायता के लिए कार्मिकों की जरूरत पूर्ति हेतु  स्थानीय  ग्राम प्रधान से भी स्थानीय स्तर पर लोगों का समूह गठित करने के लिए कहा तथा इस हेतु रखे जाने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण-लोनिंग इत्यादि हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।


इस दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर  सौरभ असवाल, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान, तहसीलदार विकासनगर, सहायक अधीक्षण पुरातात्विक अभियंता रणजीत सिंह व संरक्षण सहायक एम.एस रावत, ग्राम प्रधान अरूण खत्री सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!