Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला कार्यालय में आम जन की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 3 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की पहल पर जिला कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकांश शिकायतें बिजली, पानी, जमीन- जायदाद, छात्रवृत्ति, शस्त्र लाईसेंस, मुआवजा व फसल की जंगली जानवरों से सुरक्षा से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, इसके अतिरिक्त अन्य शिकायतों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आम जनता की समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है इस हेतु सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निराकरण समयबद्धता से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत/समस्या का निस्तारण करने के अलावा प्रत्येक जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को माहवार रिव्यू कर समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली शिकायतों, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया जा सकता है, को मौके पर ही निस्तारित करें तथा प्राप्त हुईं अन्य शिकायतें, जिनका मौके पर निस्तारण नही हो पाया है को हर-हाल में एक माह के भीतर निस्तारित करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि माह के प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण उस तिथि से अगले माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार तक हरहाल में कर दिया जाय। जनता मिलन कार्यक्रम में ताजवर सिंह, रेशमा देवी, शेर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, ऋतु शर्मा, एस.के गुप्ता, आशा रखमोला, सुनील कुमार, दीपक कुमार, सलीम खान, रूबिन बख्शी, दिग्विजय सिंह, सोमनाथ, गुणानन्द, मनोज कुमार, गुलशन खातून, सुभाष चन्द्र, महेन्द्र सिंह सहित अनेक लोगों द्वारा अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जिनका निराकरण समयबद्धता से करने के निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!