Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी जन-समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 18 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं/शिकायतों के प्रार्थना पत्र  जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये, जिनमें मुख्यरूप से नाली निर्माण, शस्त्र लाईसेंस, भू-बेदखली, क्वारनेंटीन सेन्टर से रिलिफ करने, रास्ता बंद, जल भराव निकासी, हैम्प खेती, गिरासू भवन का मामला, भूमि की फर्जी रजिस्ट्री, अतिक्रमण एवं भरण-पोषण, भू-पैमाइश करने सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुई।

जनसुनवाई के दौरान:

  • मेंहूवाला के प्रेम सिंह ने सड़क चैड़ीकरण  के दौरान नाली निर्माण की पैमाईश का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को पैमाईश करने के निर्देश दिये गये।
  • सूरज सिंह चैहान, देवेश कुमार जोशी एवं एम.डी.एन. हकी ने शस्त्र लाईसेंस के सम्बन्ध में प्रार्थना-पत्र दिये, जिस पर शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • सुभाष जोशी द्वारा जमीन की बेदखली का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • सुच्चा सिंह द्वारा अपनी पुत्री मन्दीप कौर जो कोविड-19 से संक्रमित है तथा कोविड केयर सेन्टर में भर्ती है, उसे रिलिफ करने का मामला उठाया, इस जिलाधिकारी ने निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • फरासुदीन द्वारा क्लेमेंन्टाउन के कन्टोंमेंट बोर्ड में रास्ता बन्द होने का मामला उठाया, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • रायपुर क्षेत्र, धारावली की गीतांजली द्वारा जलभराव की समस्या से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि/रा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • नरेन्द्र सिंह रावत द्वारा भूमि आंवटन में पड़ोसी द्वारा अवरोध किये जाने के मामले पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • श्रीमती शशी ने अपने गिरासू भवन को गिराने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण से आवश्यक सलाह लेने को कहा गया।
  • ज्योति डोगरा द्वारा भूमि पर कब्जा दिलाये जाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित की सम्पूर्ण पत्रावली के अवलोकन के उपरान्त आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाया।
  • शमशेर सिंह थापा द्वारा भरणपोषण, बच्चों की स्कूल फीस एवं वेतन के सम्बन्ध में कार्मिक पत्नी द्वारा आवेदन किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!