Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

त्यौहार में आवश्यक होने पर ही सार्वजनिक स्थानों एवं बाजार आयें तथा इस दौरान मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, १ अगस्त २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनमानस से कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु सभी नागरिक शासन-प्रशासन को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करगें। उन्होंने सभी जनमानस से त्यौहार में आवश्यक होने पर ही सार्वजनिक स्थानों एवं बाजार आने तथा इस दौरान मास्क का उपयोग करते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, सब्जी विक्रेताओं को स्वयं एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी श्रमिकों/कार्मिकों को भी अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने एवं प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए, प्रतिष्ठानों में आने वाले व्यक्तियों को भी मास्क का उपयोग करने हेतु जागरूक करने की अपेक्षा की।
जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को डेंगू उन्मूलन एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई, कीटनाशक का छिड़काव, फाॅगिंग एवं सेनिटाइजेशन कराये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज शनिवार को जनपद के नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई, कीटनाशक का छिड़काव एवं सेनिटाइजेशन के साथ ही डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचने हेतु जनमानस को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 295 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें ऋषिकेश में 267, मसूरी में 28 चालान किये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 237 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से 113 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 46 ली० दुध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 726 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 265 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 124 व्यक्ति पहुँचे, इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 336 एवं काठगोदाम हेतु 210 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 30 काल प्राप्त हुई, सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!