Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपायों में सहयोग करते हुए अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाये रखने एवं पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि  कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद  के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत किये गये लाॅकडाउन में आज कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर निगम देहरादून के साथ ही नगर निगम ऋषिकेश एवं नगर पालिका परिषदों के क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, स्थानीय बाजारों, सब्जी मंडी, एटीएम, चिकित्सालयों, दुकानों, शापिंग माॅल में सेनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फाॅगिंग किया गया। जनमानस को डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपायों में सहयोग करते हुए अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाये रखने एवं पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 16 मोबाईल वैन के माध्यम से 124 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें वीरभद्र ऋषिकेश में 15 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 10 ली०, भागीरथी पुरम में 15 ली०, गीता नगर गली न० 1 में 15 ली०, वीरपुर खुर्द्ध ऋषिकेश में 10 ली०, नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, कंलिगा कालोनी में 10 ली०, पूर्वी पटेलनगर में 15 ली०, खुड़़बुड़ा में 10 ली०, राम विहार बल्लपुर में 10 ली० बसंत विहार में 10 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 10 ली०, सहित कुल  155 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 43 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

आप अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 304 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 291 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आप अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 171 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 237 व्यक्ति एवं देहरादून से काठगोदाम हेतु 164 व्यक्ति गये।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 37 काॅल प्राप्त हुई हैं, सभी काॅल पास प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!