Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण हेतु किसी भी स्थिति से निपटने की पूर्व में तैयारी कर ली जाये

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्वत ने अवगत कराया कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर अब तक कुल 48996 व्यक्तियों को  सामुदायिक निगरानी (Community Surveillance) में रखा गया है। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 51 व्यक्तियों के सैंपल जाँच हेतु भेज गये है तथा आज स्वास्थ्य सर्वेक्षण केे अुनसार 38 जमातियों को इंस्टीट्यूशन क्वारेंटाइन में रखा गया है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्ति की संख्या 18 हो गयी है, जिसमें 4 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु दून चिकित्सालय की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं सहित उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण हेतु किसी भी स्थिति से निपटने की पूर्व में तैयारी कर ली जाये। इसके अतिरिक्त जनपद में स्थित महन्त इन्दिरेश अस्पताल, जौलीग्रान्ट अस्पताल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय (कोरोनेशन) में पर्याप्त संख्या में दवाईयां, रोगियों हेतु बैड सहित अन्य आवश्यक जाँच उपकरण आदि के साथ ही कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!