Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी नैनीताल की सराहनीय पहल – महिला हस्तशिल्पियों एवं बालिकाओं के लिए विशेष नवाचारी कौशल वृद्धि कार्यक्रम सफलता पूर्वक हुआ सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 30 दिसम्बर 2019 (सूचना)।

“ऐपण हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करती है, वहीं महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उनकी आर्थिकी मजबूत करती है। महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी तो परिवार के साथ ही समाज भी सशक्त होगा।”                                                                                                                     …… जिलाधिकारी श्री सविन बंसल

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अभिप्रेरणा से महिला हस्तशिल्पियों एवं बालिकाओं के लिए जिला कार्यालय में आयोजित तीन साप्ताहिक विशेष नवाचारी कौशल वृद्धि कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए ऐपण प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐपण हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करती है, वहीं महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उनकी आर्थिकी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी तो परिवार के साथ ही समाज भी सशक्त होगा।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिए कि वह ऐपण प्रशिक्षार्थियों का पीएमईजीपी व महिला उद्यमिता विकास योजना में पंजीकरण करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक से लिंक कराए ताकि प्रशिक्षणार्थी अपने लघु उद्योग प्रारंभ कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए ऐपण को विपणन हेतु मार्केट भी उपलब्ध कराने के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर आउटलेट भी उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अलावा माॅल रोड जहाँ पर पर्यटकों की चहल कदमी ज्यादी होती है, पर स्थित शासकीय कार्यालयों, सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग के मुख्य द्वारों पर भी ऐपण का प्रदर्शन किया जाएगा। श्री बंसल ने महिलाओं एवं बालिकाओं के ऐपण कला में पूर्ण दक्षता एवं निपुणता हासिल करने के लिए बालिकाओं के लिए अप्रैल-मई माह में 2 माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश महाप्रबन्धक उद्योग जिला उद्योग केन्द्र को दिए। श्री बंसल ने निर्देश दिए कि अन्य धर्मो पर आधारित लोक कलाओं को भी आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि महिलाओं की आजीविका के संसाधनों में और अधिक वृद्धि की जा सके।
श्री बंसल ने महिलाओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न ऑनलाईन वेबसाईटों से जुड़कर आसानी से घर बैठे ही विशाल मार्केट उपलब्ध कराना सबसे सरल साधन है। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने उत्पाद बाजार के साथ ही ऑनलाईन भी उपलब्ध कराने सलाह दी।
प्रशिक्षण कार्यशाला में सर्वधर्म संभाव की झलक भी देखने को मिली। ऐपण प्रशिक्षण में मुस्लिम समाज की अज़रा परवीन, आसना, ईरम, आयशा, पंजाबी समुदाय की बीना कौर ने भी ऐपण का प्रशिक्षण लिया है, जबकि इन बहु समाजी प्रशिक्षणार्थियों को श्री गणेश चैकी, दुर्गा चैकी, लक्ष्मी चैकी आदि ऐपण बनाने की ट्रेनिंग प्रशिक्षक अशरफ जहाँ के अलावा मंजु रौतेला, जानकी बिष्ट ने दिया।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र विपिन कुमार के अलावा संजीव भटनागर सहित प्रशिक्षु हंसी, तमन्ना, मान्यता मेहरा, नेहा बिष्ट, विमला रौतेला, कमला चिलवाल, विमला तिवारी, दीपा, हेमा आर्या, दीपिप्त बोहरा हेमा पाण्डे, अंशी नेगी, स्वाति भाकुनी आदि मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!