Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सुनी जन-समस्यायें, 108 शिकायतें प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयेाजन किया गया। जनसुनवाई में 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त मनरेगा जाॅब कार्ड का फर्जीवाड़ा, विद्युत पोल शिफ्टिंग, आपसी विवाद, धमकी, भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क, विद्युत कनेक्शन, नाली खुलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केदारवाला में आयोजित चैपाल में विद्युत कनेक्शन दिलाने हेतु फरियादी फुरकाना तथा विद्युत पोल शिफ्ट करने की शिकायत पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बालुवाला के दिव्यांग पंकज पुत्र अमीर चन्द्र तथा ऋषिकेश के मनोहर लाल अरोड़ा को व्हील चेयर दिलाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा फर्जी कार्ड की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी को जाँच करने के निर्देश दिए तथा गलज्वाड़ी एवं बिष्ट गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी एवं उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ता से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए अवगत करा दें। उन्होंने सभी एल1 अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे।

जनुसनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल,अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोर्वधन सिंह सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, लोनिवि, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!