Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दुकानों का किया गया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। शनिवार, 21 मार्च 2020 (जि.सूचना)। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी, बाट माप निरीक्षक एवं ड्रग इन्सपेक्टर की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों तहसील चौक, चकराता रोड आदि स्थानों में सेनेटाईजर तथा मास्क का विक्रय नियंत्रित रखने हेतु 20 मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया किया गया। निरीक्षण के दौरान 4 मेडिकल स्टोर  पर ओवरेटिंग पाये जाने पर टीम द्वारा मौके पर ही चालान किया गया तथा समस्त मेडिकल स्टोर के संचालकों को मास्क तथा सेनेटाइजर का विक्रय आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् निर्धारित मूल्य पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा आढत बाजार तथा मण्डी परिसर में संचालित 15 दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न तहसीलों में निरीक्षण के दौरान कालसी में 25, मसूरी में 14, डोईवाला में 15, विकासनगर में 64, ऋषिकेश में 16 कैमिस्ट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार टीम द्वारा देहरादून निरंजनपुर मण्डी में औचक निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था एवं खाद्य रसद प्रयाप्त पायी गयी। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की दुकानों पर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश सम्बन्धित व्यापारियों को दिये गये।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एफआरआई की मांग पर संस्थान को 200 किलो चावल, 240 किलो आटा, 90 किलो दालें, 50 किलो चीनी, 100 लीटर खाद्य तेल आदि के साथ ही अन्य आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे चायपत्ती, मसाले, वाशिंग पाउडर/बार, बाथिंग सोप, दूध, 300 किलो आलू, 300 किलो प्याज, 50 किलो टमाटर, 5 किलो लहसुन, अदरक पत्तागोभी, फूलगोभी, मूली, धनिया, 20 किलो सेब एवं 20 किलो किन्नू उपलब्ध कराये गये, जिसे एफआरआई के सुरक्षा अधिकारी श्याम सिंह चैहान को सुपुर्द किया एवं संस्थान के 73 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंण्डर भी उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के कारण एफआरआई परिसर देहरादून को लाॅक डाउन किया गया है, जिस कारण एफआरआई परिसर में निवास करने वाले उत्तराखण्ड बोर्ड की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की दिनांक 21, 23, 24 एवं 25 मार्च 2020 को आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षा-2020 पुनः पृथक से आयोजित की जायेगी।
[highlight]जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त जनपद वासियों से भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान पर कल 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ़्यू के दौरान प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने-अपने घरों में रहकर जनता कर्फ़्यू को सफल बनाने का अनुरोध किया है।[/highlight]

 

जिलाधिकारी ने नोवल कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों जिनको क्वारेन्टाइन किया गया है के आवासीय परिसर में सुरक्षा की दृष्टिगत ‘‘ इस घर के सदस्य घर पर ही रहें, तथा बाहरी व्यक्तियों से ना मिलें’’ की महत्वपूर्ण सूचना चस्पा किये जाने के निर्देश दिये।

 

इस खबर को भी पढ़ें(Click this link): https://akashgyanvatika.com/social-distancing-is-necessary-to-stop-covid-19-infection/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!