Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने पत्थरीबाग क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत् किये जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून अन्तर्गत कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन एवं डेंगू-मलेरिया के उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया। जनपद के विभिन्न नगर निगम, नगर निकायों में आज स्वच्छता, फागिंग एवं सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आज पत्थरीबाग क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत् किये जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।
जनपद में आज नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु व्यापक स्वच्छता, फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन अभियान के साथ ही जनमानस को उक्त बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जनपद देहरादून के नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों यथा विकासनगर, डोईवाला, हरबर्टपुर, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मुख्य सब्जी मंडी, एटीएम, बैंक, हाॅस्पिटल, दुकानें, बाजार, शाॅपिंक काम्पलेक्स माॅल आदि स्थानों पर सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 24 मोबाईल वैन के माध्यम से 132 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें वीरभद्र ऋषिकेश में 15 ली0, भरत विहार लेन न० 4 में 15 ली0, भागीरथी पुरम में 10 ली0, गीता नगर गली न० 1 में 10 ली0, आवास विकास कालोनी में 15 ली0,  वीरपुर खुर्द्ध ऋषिकेश में 15 ली0 नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली0, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, कंलिगा कालोनी में 10 ली0, पूर्वी पटेलनगर में 15 ली0, खुड़़बुड़ा में 10 ली0, राम विहार बल्लपुर में 15 ली0 बसंत विहार में 15 ली0,ब्रह्मपुरी में 10 ली, सहित कुल  180 ली0 दूध विक्रय किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा युथ क्लब बडोवाला शिमला बाईपास के 46 वाॅलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1468 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 20307 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 90 निराश्रित पशुओं जिसमें, 82 गौवंश एवं 8 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 58 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे रू० 139.54 ल़ाख   का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 243 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 223 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 104 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 209  व्यक्ति एवं देहरादून से काठगोदाम हेतु 143 व्यक्ति गये।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 37 काॅल प्राप्त हुई हैं,  पास हेतु 33 एवं अन्य हेतु 4 काॅल  प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!