Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

 जिलाधिकारी द्वारा एन्टी डेंगू अभियान के तहत् रायपुर क्षेत्र में किया गया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ‘‘एन्टी डेंगू अभियान” के तहत् रायपुर क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम, स्वास्थ्य, राजस्व तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रायपुर चौक तथा उसके आसपास स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर रूके पानी, नालियों, गमलों, कूलर, वाटर कूलर, साफ-सफाई इत्यादि के दृष्टिकोंण से अभियान चलाकर मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने क्षेत्र में पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी जाँच की जिसके क्रम में उन्होंने क्षेत्र में गुजरने वाले नाले की सफाई की गुणवत्ता देखी। क्षेत्र में संचालित की जा रही डेरी व पशुपालकों द्वारा एकत्रित किये जा रहे, गोबर की डम्पिंग और पशुओं के रख-रखाव की भी जाँच की। उन्होंने पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन से संतुष्टि व्यक्त की और आगे भी क्षेत्र में साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन तथा बेहतर जल निकासी के लिए सम्बन्धित अधिकारियों और क्षेत्रिय पार्षद को निर्देशित किया। साथ ही कतिपय डेरी व पशु पालकों को पशुओं का मलमूलत्र नालियों में न बहाने की भी चेतावनी दी तथा क्षेत्रीय पार्षद को लगातार क्षेत्र में लोगों को साफ-सफाई और रूके पानी की सुलभ निकासी करने के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिये। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में व्यापक साफ-सफाई, फाॅगिंग, चूना छिड़काव व सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
आज देहरादून जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 70 आशा कार्यकत्रियों एवं फैसिलिटेटर्स की टीमों द्वारा 13405 आबादी के अंतर्गत 2681 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 21 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 9497 कंटेनर जाँच की गयी, जिसमें से 59 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया। विजिट टीमों द्वारा सभी जगह पाया गया लार्वा नष्ट किया गया तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, जिला डेंगू मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डाॅ सुभाष जोशी, क्षेत्रीय पार्षद कपिल सिंह सहित नगर निगम स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के कार्मिका उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!