Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने संचार निगमों के आपरेटरों / प्रबन्धकों के साथ होम क्वारेंटीन किये गए व्यक्तियों के सम्बन्ध में बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 जुलाई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संचार निगमों बीएसएनएल, वोडाफोन, आईडिया, एयरटेल एवं जीओ के टेलीकाॅम आपरेटरों/प्रबन्धकों के साथ होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की निगरानी उनके द्वारा उपलब्ध मोबाईलों द्वारा किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने टेलीफोन प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद में आने वाले व्यक्तियों की सर्विलांस व निगरानी करते हुए तथा उनकी आवाजाही प्रतिबन्धित करने के लिए उनके मोबाईलों को ट्रेक कर निगरानी की जानी है। उन्होंने कहा कि होम क्वोरंटीन व्यक्तियों के मोबाईलों की सूची उन्हें प्रत्येक दिन उपलब्ध कराई जायेगी तथा ऐसे व्यक्तियों की निगरानी 14 दिनों तक की जानी हैं साथ ही उनके मोबाईल की गतिविधियों की जानकारी प्रत्येक दिवस में 3 बार प्रशासन को उपलब्ध कराई जाय, जिससे कि होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों के अपने घर से इधर-उधर पारगमन करने पर तुरन्त प्रशासन को अलर्ट मैसेज प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने टेलीफोन कम्पनियों से प्रतिदिन केे इस कार्य में विशेष सहयोग देने की बात कही साथ ही कहा कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत यदि किसी होम क्वारेंटीन व्यक्ति द्वारा घर से बाहर आवाजाही की जाती है तो उनके खिलाफ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि अनलाॅक-2 के दौरान होम क्वारेंटीन व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक आवागमन किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाये जाने हेतु ऐसे व्यक्तियों का मोबाईल ट्रेक किया जाना नितांन्त आवश्यक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!