Breaking News :
>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘ड्रेनेज सिस्टम की सुगम निकासी के लिए प्राथमिकता से कार्य करें” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शहर के सुगम डेªनेज सिस्टम को सुगम बनाने के सम्बन्ध में सिंचाई, जल संस्थान, लोक निर्माण, एमडीडीए, नगर निगम, नगर पालिका सहित सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नदी नालों में बेहतर निकासी में बाधक बनी अवसरंचनाओं को तत्काल हटा दें तथा जहाँ पर किसी प्रकार के स्ट्रक्चर के निर्माण की जरूरत है तो तत्काल उसको बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल संस्थान को निर्देशित किया जिन स्थानों पर सीवर ओवर फ्लो हो रही है उनको बरसात के समय खोल दें। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं जल संस्थान को संयुक्त रूप से निर्देशित किया कि वर्तमान समय में बरसात के दौरान जहां पर तत्काल सुगम निकासी से सम्बन्धित कार्य किया जाना है, उसको तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जहाँ पर बड़ी मात्रा में बरसाती पानी इकठ्ठा होता है उस स्थान पर नाले की जल धारण करने की क्षमता का भी अवलोकन कर लिया जाय। उन्होंने दोनों विभागों को एमडीडीए सहित पूरे शहर के व्यवस्थित ड्रेनेज प्लान हेतु होमवर्क करने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भी सिंचाई विभाग के मुख्यालय स्तर पर बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के प्लान हेतु पहल करने को भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश तथा जनपद की अन्य नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान आने वाले कूड़े से जिन स्थानों पर नाले अवरूद्ध होते हैं, उनको तत्काल खोलने/हटाने के लिए मोबाईल टीम की तैनाती कर के रखें, नाला सफाई गैंग व सफाई कर्मियों की क्षमता बढायें तथा पम्पिंग क्षमता में बढोतरी करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल व अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान सहित कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!