Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की विभागवार की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार, नैनीताल (सूचना)। नवागन्तुक जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा सोमवार को मा० मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास तथा जनहित के लिए जो भी घोषणायें की गयी हैं, उनका क्रियान्वयन प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाऐं की हैं। इनको धरातल पर उतारना हम सबका नैतिक दायित्व है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के सभी प्रस्ताव समस्त औपचारिकतायें पूर्ण करते हुए शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें, जो प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जा चुके हैं और वर्तमान में लम्बित हैं उनके प्रभावी अनुश्रवण के लिए उच्चाधिकारियों एवं शासन के विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं का प्रभावी अनुश्रवण एवं निरन्तर समीक्षा की जा रही है। मा० मुख्यमंत्री भी समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन सीएम घोषणाओं में कार्य प्रगति पर है, उनमें गति लाकर पूर्ण किया जाये।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से जनवरी 2021 तक मुख्यमंत्री द्वारा 165 घोषणायें की गयी हैं, जिसमें लोनिवि 47, सिंचाई विभाग 6, नलकूप 10, शहरी विकास 13, जल निगम 15, जल संस्थान 10, उच्च शिक्षा 03, विद्यालयीय शिक्षा 10, ग्रामीण सड़के एवं ड्रेनेज विभाग 02, महिला सशक्तिरण एवं बाल विकास 05, पर्यटन 6, समाज कल्याण 05, ग्राम्य विकास 03, उद्यान एवं दैवीय आपदा, सैनिक कल्याण, खेल विभाग की दो-दो, युवा कल्याण एवं चिकित्सा विभाग की पाॅच-पाॅच घोषणायें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सहकारिता, विद्युत, परिवहन, कार्मिक भू-लेख, सूचना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, वन विभाग, संस्कृति विभाग की एक-एक घोषणा शामिल है।

जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अब तक की गयी 165 घोषणाओं में से 110 घोषणायें पूर्ण कर ली गयी हैं। जनपद स्तर पर वर्तमान में 14 घोषणायें लम्बित हैं जबकि शासन में 41 घोषणाऐं लम्बित हैं। इस प्रकार कुल 55 घोषणायें लम्बित हैं।

बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम सी.एस. मर्तोलिया, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सैना, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० टी.के. टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आर.एस. धपोला, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल, अधिशासी अभियंता लोनिवि महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!