Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ जल संस्थान, पेयजल निगम, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई तथा वन विभाग को उनको आवंटित किए गए कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, देहरादून।(जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जिला गंगा सुरक्षा समिति व मिशन रिस्पना के सम्बन्ध में एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ जल संस्थान, पेयजल निगम, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई तथा वन विभाग को उनको आवंटित किए गए कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को गंगा सुरक्षा से जुड़े पेयजल, सीवर संयोजन, नालों की टैपिंग, घाटों पर मिनिमम सुविधाओं के विकास तथा सौन्दर्यीकरण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कूड़ा निस्तारण इत्यादि के कार्यों की उचित गुणवत्ता और शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम ऋषिकेश को विभिन्न स्थानों पर सीवर लाईन में आवश्यक सुधारीकरण के कार्यों को भी तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने तथा विभिन्न कूड़ा कलैक्शन प्वांइट्स से भी नियमित रूप से कूड़ा उठायें तथा शहर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वन विभाग को टीएचडीसी के माध्यम से स्मृति वन बनाए जाने, आईडीपीएल क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने, संजयझील के पुनरूद्धार में भूमि हस्तांतरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सिंचाई विभाग को नाबार्ड के माध्यम से लक्कड़घाट में खाली पड़ी भूमि पर साहसिक पर्यटनस्थल विकसित करने के निर्देश दिए साथ ही इसकी रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड को लक्कड़घाट क्षेत्र से गंदा पानी सीधे गंगा नदी में जाने की शिकायत का सज्ञांन लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नामित सदस्य विनोद जुगलान ने पशुओं के निवास हेतु कांजी हाउस का निर्माण कराए जाने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तथा नगर निगम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग को खदरी खड़कमाफ के बाड़ सुरक्षा कार्यों के आगणन तैयार कर 1 सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने रिस्पना के सम्बन्ध में कार्यों की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पेयजल निगम, एमडीडीए आदि विभागों को संयुक्त निरीक्षण करते हुए रिस्पना नदी में विभिन्न समय के अनुसार पानी धारिता का अवलोकन करते हुए प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून को रिस्पना नदी से सटी आबादी से कूड़ा उठाने तथा लोगों द्वारा डोर-टू-डोर दिए जा रहे कूड़े का अवलोकन करते हुए कूड़े के निस्तारण का अग्रिम बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को रिवरफ्रन्ट डेवलपमेन्ट से सम्बन्धित तथा वन विभाग को वृक्षारोपण इत्यादि से सम्बन्धित प्लान के बारे में विवरण प्राप्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया। उन्होंने नगर निगम देहरादून को रिस्पना के किनारे बसी बसावटों में कूड़ेदान लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को वैडिंग प्वांइटों, स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण, जलाशय के सम्बन्ध में वर्षाजल संग्रहण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसका मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर निगम को डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन कराने के साथ ही नालों की सफाई करते हुए रिस्पना नदी को पुर्नर्जीवित करने की कार्य योजना बनाए जाने पर बल दिया तथा गन्दगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। साथ ही नदी से कूड़ा कचरा उठाने के लिए विशेष अभियान भी चलाएं। उन्होंने पेयजल निगम को नालों की टैपिंग कार्य में तेजी लाए जाने को कहा। उन्होेंने जल संस्थान को मोथोरोवाला में एससीपी में सुधार लाने के साथ ही रिस्पना नदी के पानी के वितरण तथा जलहानि की जानकारी भी ली।

अन्त में जिलाधिकारी ने गंगा सुरक्षा समिति तथा रिस्पना पुनर्जीवन से जुडे़ विभागों को दिए गए कार्यों को समय से पूरा करने कार्यों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के प्रस्तावों को समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशा नसीम, उप जिलाधिकारी मसूरी मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीशासी अभियंता सिंचाई दिनेश चन्द्र पुरोहित, पेयजल के राजेन्द्र पाल, जल निगम ऋषिकेश के ए.के चतुर्वेदी, एमडीडीए के अजय माथुर, नगर निगम के डाॅ० आर.के. जोशी, सहित गंगा समति से नामित सदस्य विनोद जुगलान समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!