Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी फरियादियों की समस्यायें/शिकायतें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 24 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 21 फरियादियों द्वारा अपनी समस्यायें/शिकायतें जिला अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिनमें मुख्यरूप से अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस, आवास, जमीन, पाइपलाईन, औद्योगिक भण्डारण, बचपन बचाओ, सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने, आर्थिक सहायता दिये जाने से सम्बन्धित शिकायतें उठाई गई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोशिएसन की सदस्या एवं शांति विहार की अनिता देवी द्वारा आर्थिक सहायता दिये जाने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर से आख्या प्राप्त कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिये।
  • ऋषिकेश निवासी बिन्दू राजपूत ने उनकी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • हाथीबड़कला निवासी शीश पाल रावत ने सड़क पर अतिक्रमण होने से नाला चैक होने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • इसी प्रकार मसूरी निवासी प्रेम सिंह पंवार ने जलभराव एवं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की, जिस पर नगर निगम एवं जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • विजय कुमार द्वारा हैम्प औद्योगिक भण्डारण का मामला प्रस्तुत किया, जिस पर अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • त्यागी रोड निवासी अनिता कपूर द्वारा आमवाला तरला में पीएमएवाई के तहत् आवास उपलब्ध कराये जाने की माँग की इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाॅल) को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • भरत मेहरा द्वारा क्लीनिकल इस्टबलिसमेंट एक्ट के तहत् पंजीकरण का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • सुरेश उनियाल ने ‘बचपन बचाओ अभियान’ के अन्तर्गत बालश्रम रोकथाम एवं थानों को चाईल्ड फ्रेंडली बनाये जानेका अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने के लिए श्रमआयुक्त से दूरभाष पर दिए।
  • आशीष सैनी, पवन ठाकुर, भूपेन्द्र सिंह बोरा, संदीप नारायण, असलू साथरी, मनोज शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, विपिन सेमवाल ने शस्त्रलाईसेंस निर्गत करने की माँग की, जिस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • इसके अतिरिक्त सुद्धोवाला झाझरा की गीता देवी ने ग्राम प्रधानों द्वारा सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को तत्काल मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।[/box]

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल गिराश चन्द्र गुणवंत उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!