Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन देहरादून में बनाए गये सैम्पलिंग केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिकाधिक सैम्पलिंग किए जाने को लेकर आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन देहरादून में बनाए गये सैम्पलिंग केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल को सैम्पलिंग सेन्टर में बनाई गई व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बनाए गये सभी काउन्टरों पर अमीनों की रोस्टरवार तैनाती सुनिश्चित की जाय तथा नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाय। उन्होंने कहा कि सैम्पलिंग सुनिश्चित कराये जाने हेतु दो विशेष बूथ तैयार करते हुए चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाय। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से सैम्पलिंग कार्य में आवश्यक सहयोग देने को कहा साथ ही यह भी कहा कि विभिन्न ट्रेनों से जनपद में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पलिंग कराने में प्रशासन को मदद करें। इस दौरान उन्होंने सैम्पलिंग केन्द्र की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए यात्रा कर रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, एवं सेनेटाइजेशन के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने तथा पंक्तिवार खड़े किए जाने हेतु पुलिस का सहयोग प्राप्त करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!