Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 30 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने एएनसी रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण, प्रसव एवं टीबी के साथ ही एचआईवी टेस्टिंग में तेजी लाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ए.एन.सी. पंजीकरण में सुधार लाने के निर्देश दिये उन्होंने गर्भवती महिलाओं की शत् प्रतिशत् एचआईवी टेस्टिंग सुनिश्चित करें। साथ ही आयरन फाॅलिक एसिड के वितरण के साथ ही प्रसव के पश्चात दी जाने वाली सभी सुविधायें उपलब्ध करवाई जायें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को गर्भधारण, प्रसव तथा टीकाकरण पर अपने अधीनस्थ सीएचसी/पीएचसी सेन्टरों का निरीक्षण भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी चिकित्सा विभाग द्वारा बनाये जा रहे हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टरों का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने मीजिल्स एवं रोबिला टीकाकरण एवं परिवार नियोजन के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों में अग्रेतर वृद्धि करना सुनिश्चित करें । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० अनूप डिमरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन.के. त्यागी, जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ० राजीव त्यागी समेत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!