Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष अहतियात के साथ मनाया जाय स्वतन्त्रता दिवस’ : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने एनआईसी सभागार में उपस्थित रहे तथा विभिन्न क्षेत्रों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों की स्वतन्त्रता दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में जारी किये गये भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अहतियात बरतते हुए स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाय। इस बार आयोजन को संक्षिप्त और कम-से-कम गैदरिंग में आयोजित किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन स्थल पुलिस लाइ्रन में तथा तहसील मुख्यालयों, जनपदीय विभागीय कार्यालयों, सरकारी प्रतिष्ठानों, सचिवालय आदि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्य आयोजन स्थल के लिए पास केवल ई-माध्यम (ऑनलाईन) ही जारी किये जायें, आयोजन स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय, मिष्ठान-पेयजल इत्यादि ढका हुआ और साफ-सुथरा हो। इसके अतिरिक्त कोविड-19 को देखते हुए एक दिन पूर्व 14 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवियों का सम्मेलन/मुशायरा इस बार आयोजित नहीं किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पुलिसकर्मी, खिलाड़ी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक को मुख्य आयोजन स्थल पर मा० मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा, उनके बारे में यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि उनमें से कोई भी कोरोना पाॅजिटिव नहीं हो। इसके लिए समय रहते उनकी टैस्टिंग-सैम्पलिंग करवा ली जाय। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) विभाग के कार्मिकों को निर्देशित किया कि मुख्य आयोजन स्थल पर सभी पास ऑनलाईन (ई-पास) माध्यम से ही जारी किये जाय।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून को मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाईन और एक दिन पूर्व शहीदों और महान विभूतियों का माल्यार्पण स्थल गाँधी पार्क में व्यापक साफ-सफाई करने, जल संस्थान को पेयजल व्यस्थायें तथा विभिन्न क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों में सम्बन्धित नगर पालिका परिषद को व्यापक सफाई, सेनिटाइज, चूना-छिड़काव करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व सभी सरकारी कार्यालयों और उनके प्रिमाइजेज में व्यापक सफाई कार्यक्रम और यथासंभव वृक्षारोपण किया जाय। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी कार्यालय प्रकाशमान होंगे तथा देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जायेगा। एक दिन पूर्व से 14 अगस्त से शराब की सभी प्रकार की दुकानें पूरे जनपद में बंद रखने के जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला कारागार में कैदियों को तथा क्वारेंटीन सेंन्टर्स में लोगों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन स्थल इस बार पुलिस लाईन में होगा जहाँ पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करेंगे, सलामी लेंगे तथा अपना संबोधन देंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी कार्यालयों, सचिवालय, तहसील मुख्यालयों, प्रतिष्ठानो में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण होगा। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालयों में भी चुनिंदा कोरोना वाॅरियर्स तथा स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई कार्मिकों एवं विभिन्न माध्यमों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को भी यथासंभव सम्मानित किया जाय।
इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर टैन्ट पण्डाल, बरसात को मद्देनजर वाटर पू्रफ बनाया जाय। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में अयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अरविन्द पाण्डेय, जी.सी. गुणवंत, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, नगर मजिस्ट्रेट कुशम चैहान सहित सम्बन्धित अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!