Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड के उपचार हेतु अधिकृत चिकित्सालयों को कल 12 बजे तक अनिवार्य रूप कोविड के दौरान हुई मृत्यु का विवरण प्रस्तुत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड के उपचार हेतु अधिकृत चिकित्सालय जिन्होंने अभी तक निर्धारित प्रारूप पर कोविड के दौरान हुई मृत्यु का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है ऐसे चिकित्सालयों को कल 12 बजे तक अनिवार्य रूप रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही दिए गए समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने की दशा में सम्बन्धित चिकित्सालय के विरूद्ध क्लीनिकल इस्टबलिसमेंट एक्ट के तहत लाईसेंस निरस्तीकरण करने की कार्यवाही हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आशारोड़ी चैक पोस्ट पर बनाए गए सैम्पलिंग प्वांईट पर व्यवस्था बनाने को कहा जिससे जनपद में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पलिंग किये जाने के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन के साथ शीघ्रता से कार्य पूर्ण करें ताकि जाम की स्थिति न बने। उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर को आशारोड़ी चैक पोस्ट पर बनाए गए सैम्पलिंग प्वांईट पर व्यवस्था बनाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके यहाँ सीमा चैकपोस्ट पर बनाये गए सैम्पलिंग प्वांईट का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय कर सैम्पलिंग की बेहतर व्यवस्था बनाई जाए ताकि अन्य राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पलिंग की जा सके। उन्होंने कहा सीमा पर आने वाले प्रत्येक वाहन की एन्ट्री के साथ ही प्रतिदिन आने लोेगों की संख्या, कितने व्यक्तियों की सैम्पलिंग की गई तथा कितने व्यक्तियों के पास रिपोर्ट थी उनका पूर्ण विवरण प्रत्येक दिन अद्यतन किया जाए। उन्होंने एयपोर्ट, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पल प्राप्त करने के साथ ही अम्बेडकर चैक घण्टाघर आदि स्थानों पर भेजी जा रही सैम्पलिंग टीमों के साथ पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाए ताकि सैम्पलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को शहरी क्षेत्र में वितरित हुई आइवरमैक्टिन दवा की वितरण रिपोर्ट गूगल सीट पर अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रान्तर्गत शत-प्रतिशत आईवरमैक्टिन दवा का वितरण हो चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!