Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 3 जनवरी से होने वाले 15 से 18 वर्ष के बच्चों के के कोविड टीकाकरण को लेकर सम्बंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को 2 जनवरी तक जनपद के सभी विकासखण्डों के टीकाकरण के रोस्टर जारी करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, नैनीताल(सूचना)। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विडियों कॉफ्रेंस के माध्यम से 03 जनवरी 2022 से होने वाले 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण को देखते हुए जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी को 02 जनवरी तक जनपद के सभी विकासखण्डों के टीकाकरण के रोस्टर जारी करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि 03 जनवरी 2022 को सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले टीकाकरण को भव्य रूप से किये जाने के उद्देश्य सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना सुनिश्चि करें। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि टीकाकरण के दौरान यदि मौसम खराब, ओला वृष्टि इत्यादि समस्याऐं उत्पन्न होती है तो ऐसी स्थिति में जेसीबी व अन्य मैन पॉवर के साथ आवश्यक वस्तुऐं की पूर्व में ही व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाऐं, ताकि टीकाकरण के दौरान किसी तरह प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, मास्क, सैनेटाइजर व अन्य कोविड-19 से सम्बन्धित उपकरण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि टीकाकरण का आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम वृहद रूप से ग्रामीण क्षेत्रों मे भी प्रचार-प्रसारं करें ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न हो सके। उन्होंने कहा कि जिन विकासखण्डों में सर्वाधिक स्कूल है उनमें विशेष टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि यदि कोई बच्चा छुट्टीयों के कारण जनपद या अन्य क्षेत्रों गये हुए हैं उनकी सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उन क्षेत्रों के अधिकारियों को सूचित करते हुए बच्चों को टीका लगाया जा सके।
उन्होंने वर्चुवल बैठक के दौरान शासन द्वारा प्रस्तावित सभी 07 जनवरी 2022 को विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रम को कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये हैं कि कार्यक्रमों को भव्य रूप किये जाने की रूप रेखा/तैयारियॉ सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!