Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला गंगा सुरक्षा समिति व मिशन रिस्पना के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जिला गंगा सुरक्षा समिति व मिशन रिस्पना के सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय से बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ जल संस्थान, पेयजल निगम, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई तथा वन विभाग को आवंटित किए गए कार्य तेजी से पूरा करने तथा पिछली बैठक में विभिन्न कार्यों को दिए गए लक्ष्य की प्रगति की आख्या प्राप्त करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को गंगा सुरक्षा से जुड़े पेयजल, सीवर संयोजन, नालों की टैपिंग, घाटों पर मिनिमम सुविधाओं के विकास तथा सौन्दर्यीकरण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कूड़ा निस्तारण इत्यादि के कार्यों की उचित गुणवत्ता और शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम ऋषिकेश की मायाकुंड, सर्वहारा नगर एवं बापूग्राम एसटीपी लाईन के कार्यों की प्रगति में अनिवार्य रूप से अगली बैठक में अधिकाधिक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य स्थानों पर सीवर लाईन में आवश्यक सुधारीकरण के कार्यों को भी तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने तथा विभिन्न कूड़ा कलैक्शन प्वांइट्स से भी नियमित रूप से कूड़ा उठायें तथा शहर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्षमणझूला-चन्दरनगर में बरसाती नालों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने घरों, स्कूलों, वाणिज्यिक संस्थानों को सीवर लाईन से जोड़े जाने पर उनसे प्रमाण पत्र भी प्राप्त करने को कहा। उन्होंने गंगा अवलोकन केन्द्र के लिए एनओसी एवं रम्भा नदी के आगणन तत्काल आनलाईन करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त टीएचडीसी के माध्यम से स्मृति वन बनाए जाने, आईडीपीएल क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने, संजयझील के पुनरूद्धार में भूमि हस्तांतरण करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत् आस्था पथ से गेट हटाए जाने के अलावा त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन शीघ्र कराए जाने के निर्देश बैठक में दिए। बैठक में सिंचाई विभाग को नाबार्ड के माध्यम से लक्कड़घाट में खाली पड़ी भूमि पर पर्यटनस्थल विकसित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने रिस्पना के सम्बन्ध में कार्यों की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पेयजल निगम, एमडीडीए आदि विभागों को संयुक्त निरीक्षण करते हुए रिस्पना नदी में विभिन्न समय के अनुसार पानी धारिता का अवलोकन करते हुए प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून को रिस्पना नदी से सटी आबादी से कूड़ा उठाने तथा लोगों द्वारा डोर-टू-डोर दिए जा रहे कूड़े का अवलोकन करते हुए कूड़े के निस्तारण का अग्रिम बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को रिवरफ्रन्ट डेवलपमेन्ट से सम्बन्धित तथा वन विभाग को वृक्षारोपण इत्यादि से सम्बन्धित प्लान के बारे में विवरण प्राप्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया। उन्होंने नगर निगम देहरादून को रिस्पना के किनारे बसी बसावटों में कूड़ेदान लगाये जाने के निेर्दश दिए। उन्होंने एमडीडीए को वैडिंग प्वांइटों, स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण, जलाशय के सम्बन्ध में वर्षाजल संग्रहण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश जल संस्थान को दिए। उन्होंने रिस्पना नदी में अवैध नए अतिक्रमणों पर तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश भी एमडीडीए को दिए।बैठक में नगर निगम को डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन कराने के साथ ही नालों की सफाई करते हुए रिस्पना नदी को पुर्नर्जीवित करने की कार्य योजना बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने पेयजल निगम को नालों की टैपिंग कार्य में तेजी लाए जाने को कहा। उन्होेंने जल संस्थान को मोथोरोवाला में एससीपी में सुधार लाने के साथ ही रिस्पना नदी के पानी के वितरण तथा जनहानि की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी में अभी तक किए कार्यों का स्वयं भी निरीक्षण करेंगे। अन्त में जिलाधिकारी ने गंगा सुरक्षा समिति तथा रिस्पना पुनर्जीवन से जुडे़ विभागों को दिए गए कार्यों को समय से पूरा करने कार्यों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के प्रस्तावों को समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीशासी अभियंता सिंचाई डी.के. सिंह, पेयजल के राजेन्द्र पाल, जल निगम ऋषिकेश के ए.के. चतुर्वेदी, एमडीडीए के अभिषेक, नगर निगम के डाॅ० आर के जोशी, एनआईएच रूड़की के डाॅ० आर पी पाण्डे, एस.एस. चैहान, सुभाष चन्द्र सहित गंगा समति से जुड़े विनोद जुगलान समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!