Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

मण्लायुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का किया समाधान

Divisional Commissioner Deepak Rawat solved the pending public problems by meeting with the complainant and officials at the camp office Haldwaniआकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, हल्द्वानी। मण्लायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का समाधान किया। विगत जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों को आयुक्त रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया।

➤जनसमस्याओं में शिकायतकर्ता गीता नेगी निवासी कमलुवागांजा ने बताया कि 900 वर्ग फीट प्लाट उन्होंने दीपक बोरा पुत्र हीरा सिंह बोरा निवासी कमुलवागांजा से क्रय किया था। श्रीमती नेगी ने आयुक्त को बताया कि 7 लाख 80 हजार धनराशि का भुगतान उन्होंने बैंक व कैश के रूप में दीपक बोरा को दी थी। दीपक बोरा द्वारा प्लाट का रजिस्ट्रेशन दो वर्षो से नही की गई है न ही धनराशि वापस की गई।

➤आयुक्त ने जनता दरबार में भू-एजेन्ट दीपक बोरा एवं गीता नेगी का संवाद कर दीपक बोरा द्वारा कबूल किया कि उन्होंने 7 लाख 80 हजार की धनराशि प्राप्त की है। आयुक्त रावत ने दीपक बोरा को हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण धनराशि गीता नेगी को वापस की जाए अन्यथा आपके खिलाफ फ्रॉड-लैंड एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही के साथ ही एफआईआर दर्ज की जायेगी।

➤कमला पंत मधुवन कॉलोनी गोविन्द गढ़वाल ने आवासीय भवन के निकट 11 केवी विद्युत लाईन के शिफटिंग कराने का अनुरोध किया। मौके पर अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण के पश्चात उक्त कार्य सम्पादन हेतु 1 लाख 21 हजार का आंकलन किया गया। श्रीमती कमला पंत द्वारा उक्त धनराशि कार्यालय में जमा करने के पश्चात विद्युत विभाग द्वारा कार्य सम्पादित किया जायेगा।

➤जाहिद हुसैन निवासी पाकीजा कॉलोनी काशीपुर का प्लाट जसपुर खुर्द पाकिजा कालोनी में लिया था कब्जा नहीं मिलने के कारण मकान का निर्माण नहीं हो पाया। आयुक्त द्वारा जाहिद हुसैन को खाली प्लाट व अर्द्वनिर्मित मकान पर कब्जा दिया गया। जिस पर जाहिद हुसैन द्वारा आयुक्त का धन्यवाद किया गया।

➤जनता दरबार में आयुक्त ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यां की समीक्षा की गई। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य लम्बित होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कालाढूँगी विधान सभा के अन्तर्गत होने वाले जलजीवन मिशन में अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि अभिलेख जीएम एवं अधीक्षण अभिंयता स्तर पर लम्बित है। आयुक्त ने कहा कि जनपद में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों मे कोताही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों को समयावधि में पूर्ण करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!