Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सुनी कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की जनसमस्यायें

निजी भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण, नेटवर्क समस्या आदि से सम्बन्धित 73 शिकायतें दर्ज हुई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार, 30 जुलाई को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा निजी भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण, नेटवर्क समस्या आदि से सम्बन्धित 73 शिकायतें दर्ज हुई।

➲  मानसून अवधि के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों को एलर्ट मोड़ में रहने के निर्देश दिये। कल भवाली में क्षतिग्रस्त मोटरमार्ग के रिस्टोरेशन हेतु ई.ई. लोनिवि को तीन दिन में मोटरमार्ग को हल्के वाहनों के लिए रिस्टोर करने के निर्देश दिए।

➲  मण्डलायुक्त के जनता दरबार में भूमि के फ्रॉड से सम्बंधित मामलों की अधिकता रही। मण्डलायुक्त ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने अंश से अधिक जमीन को कई बार बेनामा कराकर बेची गई। दाखिल ख़ारिज के समय पता चला कि सम्बन्धित व्यक्ति के अंश में जमीन बची ही नहीं है। इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने समस्त तहसीलदार, पटवारी व लेखपाल को निर्देशित किया है कि भूमि की लेटेस्ट खतौनी निकालकर ही दाखिल ख़ारिज किया जाए। कहा कि जल्द ही लैंड फ्रॉड समिति की बैठक आहूत कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी जिससे इस तरह के अवैध जमीनों के मामले में अंकुश लगाया जाएगा।

➲  दूरस्थ क्षेत्र समस्त ग्राम पंचायत सुई, विकासखण्ड ओखलकांडा द्वारा अवगत कराया गया कि पीएमजीएसवाई द्वारा 06.5 किमी लम्बी देवलीधार सुई मोटरमार्ग का डामरीकरण का कार्य गतिमान है किंतु विभाग द्वारा निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ो से मिट्टी, रेत का अवैध खनन कर निर्माण किया जा रहा है। विभाग द्वारा मलबे को जलस्त्रोतों के ऊपर फेंकने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सम्बंध में मण्डलायुक्त ने मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई को 15 दिन के भीतर स्वयं जाँच कर आख्या देने के निर्देश दिए।

➲  जल संस्थान के स्वैप योजना अंर्तगत कार्य कर रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर्स द्वारा माँग की गई कि उनके कार्य के एवज में अंशकालिक नियुक्ति अनुसार उन्हें मात्र 5 हज़ार मानदेय दिया जाता है जबकि उनके कार्य करने की अवधि अधिक है। इस सम्बंध में मण्डलायुक्त ने ऑपरेटर्स को एक माह में कार्य की अवधि की डायरी मेंटेन कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उनके मानदेय में वृद्धि को तार्किक सिद्ध किया जा सके।

➲  इसके साथ ही छेड़खान से मीठा रीठा साहिब मोटरमाग का डामरीकरण, पेड़ों की लौपिंग, स्कूल व अवैध निर्माण के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!