Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सड़क मार्ग से 3 किलो० की खड़ी चढ़ाई पर पैदल चलकर किया संवदेनशील बोल्डरों का निरिक्षण

निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त ने ग्रामवासियों से वार्ता की व ग्राम के स्थानीय मन्दिर में आम व चम्पा का पौध रोपण भी किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2022, मंगलवार, नैनीताल। विकास खंड भीमताल के अंतर्गत ग्राम चौपड़ा के तोक ढांगण के वचनढूंगा नामक स्थल में संवदेनशील बोल्डरों का संज्ञान लेते हुए मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सड़क मार्ग से 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई का पैदल चलकर भूवैज्ञानिक, वन, लोनिवि के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को स्थल की यथास्थिति को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

वचनढूंगा का बोल्डर पहाड़ी की चोटी हिलटॉप पर स्थित है, जिसकी ढलान पर लगभग 200 मी० नीचे आबादी व मकान बने हुये हैं। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने भूवैज्ञानिक को सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूवैज्ञानिक यह आकलन करें कि किस प्रकार का स्लाईड (स्खलन) है व इन बोल्डरों को हटाने के लिए यथा संभव तत्काल सुरक्षात्मक उपाय हेतु रिपोर्ट दे। उन्होंने कहा कि भूस्खलन को रोकने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रह सकें। ग्रामवासियों की सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि उस ग्राम सभा में लगभग 60 परिवार स्थापित है जबकि संवेदनशील बोल्डरों के खिसकने के फलस्वरूप इसकी जद में 7-8 भवन आ सकते हैं।
निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त ने ग्रामवासियों से वार्ता की व ग्राम के स्थानीय मन्दिर में आम व चम्पा का पौध रोपण भी किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान चोपड़ा संगीता आर्य, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, पीडब्ल्यूडी चीफ दीपक कुमार यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी दीपक कुमार गुप्ता, एस राजेंद्र सिंह सयाना, एसडीएम राहुल शाह, बीडीओ भीमताल जगदीश चंद्र पंत, रजनी रावत मनोज चिनियाल व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!