Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दून अस्पताल में मरीजों की डाइट को लेकर सामने आई बड़ी गड़बड़ी

  • अस्पताल प्रबंधन ने लौटा दिया कैंटीन का अगस्त माह का 15 लाख 19 हजार 980 रुपये का बिल 

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय अस्पताल में मरीजों की ‘खुराक’ को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन ने कैंटीन का अगस्त माह का 15 लाख 19 हजार 980 रुपये का बिल लौटा दिया है। कैंटीन संचालक ने कोरोनाकाल में संशोधित की गई दरों पर बिल तैयार किया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व स्वीकृत दरों पर नया बिल प्रस्तुत करने को कहा है। यही नहीं जुलाई के बिल का भुगतान भी कोविड-19 मरीजों के लिए अनुमोदित दरों पर किया गया है। जिसे अब अस्पताल प्रबंधन नियमानुसार अग्रिम बिल में समायोजित करने की बात कह रहा है।

 विदित रहे कि दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय को कोविड-हास्पिटल बनाया था। जहां एक समय पर केवल कोरोना के ही मरीज भर्ती किए जा रहे थे। जिन्हें अलग डाइट दी गई। जिसके लिए दरें भी संशोधित कर दी गई थीं। सामान्य डाइट में मरीज को सुबह नाश्ता (दूध, ब्रेड, मक्खन) और दोपहर व रात को भोजन (दाल, सब्जी, रोटी, चावल, दही) दिया जाता है। जिसकी तय दर 170 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति है। कोरोना के संदिग्ध व संक्रमित मरीजों को पौष्टिक आहार देने के लिए डाइट में बदलाव किया गया। इस काम के लिए गठित समिति की संस्तुति पर मरीजों को दो बार चाय, खाना, नाश्ता, हल्दी वाला दूध, मिनरल वाटर आदि दिया गया। डाइट प्लान के तहत हर दिन अलग भोजन मरीजों को दिया गया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर डिस्पोजल पैकिंग में खाना दिया गया। ऐसे में इसकी 210 रुपये प्रति मरीज दर तय की गई।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बीती जून में कोरोना का प्रभाव कम होने लगा था। जिस कारण भर्ती मरीजों की संख्या भी घटने लगी। इसी कारण सामान्य आइपीडी बहाल कर दी गई थी। ऐसे में संशोधित दर पर खाने के बिल पर आपत्ति लगाई गई है। वहीं, कैंटीन संचालक मनोज कुलाश्री का कहना है कि कोरोनाकाल के लिए खाने की दरें संशोधित की गई थी। अस्पताल प्रबंधन से उन्हें लिखित या मौखिक कभी नहीं कहा कि अब खाना पूर्व निर्धारित दरों पर और पुरानी डाइट के मुताबिक देना है। ऐसे में मरीजों को वही डाइट दी गई है, जो अभी तक दी जा रही थी। जिसका उनके पास पूरा रिकार्ड है। गत वर्ष उन्हें जो पत्र भेजा गया था, उसमें कहा गया था कि अग्रिम आदेशों तक उक्त समिति की ओर से संस्तुत मेन्यू लागू रहेगा।

चिकित्सा अधीक्षक, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय डॉ० केसी पंत का कहना है कि इस पूरे मामले पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डाइटीशियन, संबंधित कार्मिकों व कैंटीन संचालक को बुलाया गया है। कैंटीन से संबंधित पूरा रिकार्ड व बिल देखे जाएंगे। सभी तथ्यों को परखने के बाद बाद फैसला लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!