Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में की गई जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उद्योग संचालकों की विद्युत, जल व आदि समस्याओं के समाधान हेतु विभागों को सहयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि विभाग उद्योग स्वामियों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित करें जिससे यथा शीघ्र समस्याओं का समाधान हो सके।

कोटाबाग में विद्युत का शट डाउन बार-बार होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को प्रातः 08 बजे से पहले, दोपहर में 01 से 02 व सांय को 05ः30 बजे के बाद शट डाउन करने के निर्देश दिए जिससे सुगमता से उद्योगों का संचालन हो।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में लंबित मामलों की समीक्षा भी गई। अधिकांश मामलों का निस्तारण होने पर उद्योगपतियों द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कहा कि जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से कोटाबाग में 06 वर्ष से लंबित 11 केवी लाइन भी पूर्ण हो गई है। पूर्व में लंबित रामनगर के तेलीपुरा चिलकिया रोड चौड़ीकरण का कार्य लोनिवि द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

मैसर्स पिनेकल कोटाबाग को जलसंस्थान द्वारा पानी की आपूर्ति न करने के बावजूद भी विभाग द्वारा जलकर प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जलसंस्थान को उक्त बिल रदद् करने के निर्देश दिए।

स्वरोजगार प्रशिक्षुओं और ग्राम स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित समान की बिक्री हेतु डोलमार में स्थान उपलब्ध कराने हेतु जिला पंचायत को भूमि आंवटित करने के निर्देश दिए।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग को भूजियाघाट से सूर्या गांव सातताल मोटरमार्ग, कालाढूंगी से कोटाबाग मोटरमार्ग आदि के सम्बन्ध में शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, अध्यक्ष हिमालयन चौम्बर्स रमेश चन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक बी.एस. चौहान, सीवीओ डॉ० बी.एस. जंगपांगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई के.एस. बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि सहित समिति के सदस्य नयन पंत व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!