Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं सीडीओ प्रतीक जैन ने लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी चुने गये उद्यमियों को दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2023, बुधवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु पुरस्कार समिति की आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन एवं पुरस्कार समिति के सदस्यों ने बैठक के पश्चात कैम्प कार्यालय में लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में पुरस्कार वर्ष 2022-23 हेतु आये हुये उत्पादों की प्रदर्शित की गयी प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया, जिसमें लघु उद्योग क्षेत्र के लिये 5 प्रतिभागियों ने अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया था। जिसमें से मै० रूटर प्रैसिजियन इंस्ट्रूमेंट्स प्रा० लि०, सी-16 रामनगर इण्डस्ट्रियल ई स्टेट रूड़की के उत्पाद सर्वेइंग इंस्ट्रूमेंट्स को प्रथम पुरस्कार तथा मै० अमृत तुल्य आरेगेनिक, कपिल मार्केट कनखल हरिद्वार को द्वितीय पुरस्कार के लिये चुना गया।

समिति के सदस्यों ने इसके पश्चात हथकरघा क्षेत्रों से आये हुये लगभग छ: उत्पादों का अवलोकन किया, जिसमें से मांगेराम इमलीखेड़ा धरमपुर रूड़की के उत्पाद-लोई तथा शाल को प्रथम तथा राहुल पाल ईमलीखेड़ा रूड़की के उत्पाद-लोई, शाल को गुणवत्ता के आधार पर द्वितीय पुरस्कार के लिये चुना।

मुख्य विकास अधिकारी आदि ने तत्पश्चात पण्डाल में प्रदर्शित हस्तशिल्प क्षेत्र के प्रदर्शित किये गये आठ उत्पादों को देखा, जिसमें से अनुज कुमार पाल मोहनपुर मोहम्मदपुर मिलाप नगर, रूड़की के दीवार शो पीस को प्रथम पुरस्कार तथा यशपाल इकबालपुर कुंज बहादुरपुर इकबालपुर रूड़की को मिटटी के उत्पाद-ढोलक, गिलास, बोतल तथा लोटा के लिये द्वितीय पुरस्कार के लिये चुना गया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी ने लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी चुने गये उद्यमियों को बधाई देते हुये भविष्य में अपने-अपने क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिये शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, आईआईडीसी सिडकुल हरिद्वार से हिमेश कपूर सहित लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े उद्यमी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!