Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना ने गौलापार खेड़ा एवं कुँवरपुर ग्राम पंचायतों का किया भ्रमण

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को गौलापार खेड़ा एवं कुँवरपुर ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान खेड़ा स्थित कालीचौड़ मन्दिर मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश।

खेड़ा स्थित कालीचौड़ मन्दिर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि मन्दिर के समीप लगभग 500 मीटर पैदल मार्ग का सुधारीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव बनायें, साथ ही मोटर मार्ग के लिए वन विभाग मार्ग निर्माण हेतु सहमति दें तो मार्ग का निर्माण वन विभाग से कराया जाए अन्यथा की स्थिति में उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि मार्ग निर्माण हेतु वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मन्दिर मार्ग में गैठाणी नाले में काजवे हेतु 12.72 लाख की धनराशि का टैंडर हो चुका है, शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने मन्दिर मार्ग में सीतावनी नाले में काजवे एवं मोटरेबल ब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी संस्था से समन्वय कर स्टीमेट बनाया जाए। जिलाधिकारी के मन्दिर पहुँचने पर मन्दिर के स्टाफ एवं पुजारी जो रात्रि में मन्दिर में निवास करते हैं, उन्होंने जिलाधिकारी से मन्दिर के आसपास के क्षेत्र में फैंन्सिग वायर एवं सोलार लाईट लगाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने विभाग को उक्त हेतु प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी वंदना ने किसान सेवा सहकारी समिति कुँवरपुर में उत्तराखण्ड सहकारी संघ (यूसीएफ) द्वारा लगाये गये धान क्रय केन्द्र एवम सहकारी समिति के कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर सरकार की और से किसानों को दी जाने वाली सुविधायें नोटिस बोर्ड पर दर्शाई जायें और साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी अंकित किए जायें जिससे किसानों को किसी भी असुविधा की स्थिति में सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने सम्बन्धित तहसीलदार को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर नमी मापक यंत्र, कॉटा, पीने के लिये पानी के साथ ही किसानों को क्रय केन्द्र में मूलभूत आवश्यक व्यवस्था का सत्यापन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सहकारी संघ द्वारा किसानों को क्रय केन्द्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं का फ्लैक्सी भी लगाना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के प्रगतिशील किसानों से वार्ता कर अन्य किसानों के साथ गोष्ठी की जाए ताकि अन्य किसान अपनी फसल से कम लागत में तकनीक इस्तेमाल कर अच्छी उपज ले सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को नैनो डीएपी, यूरिया उर्वरक के इस्तेमाल से उर्वरक के लागत में कमी, पैदावार अधिक व प्रदूषण का प्रभाव भी कम होता है, साथ ही भूमि की उर्वरक शक्ति को कोई नुकसान नहीं होता है। इसके लिए कृषि विभाग किसानों के मध्य गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को नैनो उर्वरक के बारे में जागरूक करना सुनिश्चित करें।

किसान सेवा सहकारी समिति कुँवरपुर के निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा बताया गया कि समिति में कुल 2727 सदस्य है जिनमें से 1893 सक्रिय सदस्य हैं तथा 484 सदस्यों ने शून्य प्रतिशत पर ऋण लिया है। समिति में शत-प्रतिशत लोगों द्वारा ऋण/अनुदान जो सदस्य को दिया गया था, समिति को समय पर वापस कर दिया है, केवल एक सदस्य डिफाल्टर है उसे नोटिस देकर सूचित कर दिया है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर आए किसानों से वार्ता कर उनकी समस्यायें भी सुनी।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा अधिशासी अभियंता सिंचाई बीसी नैनवाल, बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल, हरीश भाकुनी, अभिषेक सुयाल के साथ ही उत्तराखण्ड सहकारी संघ व किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा अधिशासी अभियंता सिंचाई बीसी नैनवाल, बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल, हरीश भाकुनी, अभिषेक सुयाल के साथ ही मन्दिर का स्टाफ उपस्थित था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!