Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर में वन विभाग द्वारा निर्मित नगर वन पार्क के विस्तारीकरण एवं सौन्दयीकरण कार्यों का किया निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, रामनगर। बुधवार को जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर पहुँचकर रामनगर में वन विभाग द्वारा निर्मित नगर वन पार्क के विस्तारीकरण एवं सौन्दयीकरण के कार्य, गर्जिया माता मन्दिर का सुरक्षात्मक कार्यों के सम्बन्ध मे निरीक्षण के पश्चात लोनिवि सभागार रामनगर मे पूर्व में रामनगर भ्रमण के दौरान दिए गये निर्देशों के क्रम में विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियोें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामनगर में वन विभाग द्वारा बनाए गए 17 हेक्टेयर भूमि पर नगर वन पार्क का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रसन्नता जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए कई एक्टिविटी सुचारू करने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएम ने रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर ने डीएम को बताया की नया सिटी फारेस्ट जो 17 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है जिसमें चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, कई वाटिकायें और कॉर्बेट पार्क में रहने वाले वन्यजीवों को दर्शाया गया है। साथ ही पैदल ट्रैक भी के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है। जिलाधिकारी ने डी.एफ.ओ. को द्वितीय फेस के कार्यों का विस्तारीकरण एवं सौन्दयीकरण के अलावा अन्य कार्यों के लिए तत्काल डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि पार्क को पर्यटन एव स्थानीय लोगों के अनुकूल ओर अधिक विकसित किया जा सके।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में आपदा से हुए नुकसान का भी निरीक्षण करते हुए सिचाई विभाग के अधिकारिंयों को जीर्णाेद्धार एवं तत्कालिक सुरक्षात्मक कार्य हेतु आवश्यक समाधान करने के लिए तत्काल कार्यों की डीपीआर शासन को आवश्यक संशोधन के साथ उपलब्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही मन्दिर परिसर मे सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम रामनगर राहुल शाह को मन्दिर समिति, नगर पालिका, वन विभाग, सम्बन्धित पुजारी, दुकानदारों एव जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था एव मन्दिर सरिसर को सुव्यवस्थित स्वरूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग रामनगर के विश्रामगृह में रामनगर विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक लेते हुए, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन सम्बन्धित विभागों में टेन्डर प्रकिया, भूमि हस्तांतरण या आपत्ति के अलाव अन्य कोई मामले हों जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हों, उनका आपसी तालमेल बनाते हुए समाधान निकालना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल मे लायी जायेगी।

इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी अकरम, एसडीएम राहुल शाह के साथ ही सम्बधित विभागों के अधिकारी एव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!