Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

यातायात सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद ही मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार

संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज

पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान

संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज

जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुँचाया गया गंतव्य स्थान तक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मार्च 2023, टिहरी गढ़वाल। #जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुँचाया गया गंतव्य स्थान तक।

टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं अध्यक्ष नगर पालिका चंबा के ड्राइवर एवं पीडी डीआरडीए टिहरी का शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!