Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में अवैध खनन की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए अवैध खनन के शिकायती वाले क्षेत्रों में टीमे भेजकर निरंतर कार्यवाही करें। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर चालान एवं सीज की कार्यवाही करते हुए विवरण प्रस्तुत करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा खनन क्षेत्रों में आए मजदूरों द्वारा वहीं पर कब्जा कर बस्तियाँ बसायी जा रही हैं जिस पर जिलाधिकारी ने वन निगम, जीएमवीएन को कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं स्थानीय पुलिस को कब्जे एवं बस्तियां बसने आदि शिकायतों पर गंभीरता से प्रकरण को देखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित के विरूद्ध अर्थदण्ड के साथ ही खनन एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा निरंतर अभियान चलाते हुए अवैध खनन एवं परिवहन व भण्डारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि माह जून एवं जुलाई में अवैध खनन एवं भण्डारण के अन्तर्गत धनराशि रूपये 15059150 के अर्थदण्ड के आदेश पारित किए गए है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल व अनिल जोशी, जिला खान अधिकारी काजी रजा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, मोहित कोठारी, रावत सिंह सहित ग्राम प्रधान दूधली श्याम सिंह, प्रधान रानीपोखरी सुधीर रतूनी, ग्राम प्रधान ढालीपुर श्रीमती रेखा, ग्राम प्रधान अब्दुलापुर श्रीमती बबली आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!