Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सोनिका की ने कारगिल दिवस मनाये जाने की विभिन्न तैयारियों के संबंध में रेखीय विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में (कारगिल दिवस) शौर्य दिवस मनाए जाने हेतु विभिन्न तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय ऋषिपर्णा सभागार में रेखीय विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को 26 जुलाई 2023 को शौर्य दिवस के अवसर पर विभिन्न व्यवस्था यथा आमंत्रति अतिथियों के लिए जलपान, लाने-ले-जाने, आयोजन स्थल पर टैन्ट, बैठने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान आदि बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। संस्कृतिक विभाग को शौर्य दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं वीरगाथाओं के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उनके विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से करने के निर्देश दिए।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शौर्य दिवस के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से गाँधी पार्क में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस के पूर्व संध्या पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों की पेंटिग एवं निबंध प्रतियोगित आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रथम तीन विजेताओ को 26 जुलाई 2023 को शौर्य दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैफ्टिनेन्ट कर्नल जी.एस. चन्द, अपर मुख्य नगर आयुक्त जगदीश लाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार सिंह, जयकृत कठैत सहित नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!